
मुंबई। इस साल की शुरूआत में भारत में हुए किसान आंदोलन को सपोर्ट कर सुर्खियों में आई पॉप स्टार रिहाना को दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन घोषित किया गया है। फोर्ब्स मैगजीन ने हाल ही रिहाना को बिलियनेयर बताया है। मैगजीन के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 1.7 बिलियन डॉलर बताई गई है। खास बात ये है कि उनकी सबसे ज्यादा कमाई का जरिया संगीत नहीं होकर उनकी कॉस्मेटिक्स लाइन है।
ये है कमाई का मुख्य जरिया
फोर्ब्स मैगजीन ने हाल ही 1.7 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ रिहाना को दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन बताया है। हालांकि पहले नंबर पर ओफ्रा विनफ्रे सबसे अमीर महिला एंटरटेनर हैं। मैगजीन के अनुसार, रिहाना के 1.7 बिलियन नेट वर्थ में से करीब 1.4 बिलियन फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स लाइन से आता है। सिंगर की शेष कमाई उनकी अंडरगारमेंट की कंपनी सेवेज एक्स फेंटी लिंगरी से आता है। कमाई का बाकी हिस्सा म्यूजिक वर्ल्ड से आता है।
इस कारण बिकते हैं रिहाना के ब्यूटी प्रोडक्ट्स
ब्यूटी कंपनी फेंटी ब्यूटी में रिहाना की करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस कंपनी को 2017 में लॉन्च किया गया था। इस ब्यूटी ब्रांड के मार्फत 50 स्किन टोन के फाउंडेशन की रेंज उपलब्ध करवाई जाती है। इसकी पॉपुलैरिटी की वजह हर तरह के स्किन टोन की महिलाओं के लिए प्रोडक्ट उपलब्धता है। इस बारे में ब्ल्यूस्टॉक एडवाइर्जस की कोफाउंडर शेनन कोइने का कहना है कि कई महिलाओं को लगता है कि उनकी स्कीन टोन के अनुसार ब्यूटी लाइंस उपलब्ध नहीं हैं। इनमें लाइट, मीडियम, मीडियम डॉर्क और डॉर्क टोन शामिल हैं। हम जानते हैं कि ये रियलिटी नहीं है। इस ब्रांड ने अलग तरह के लोगों की ब्यूटी प्रोडक्ट्स जरूरतों को पूरा किया।
सोशल मीडिया पर है अरबों फॉलोअर्स
रिहाना के नाम एक और उपलब्धि है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अरबों में है। उनके इंस्टाग्राम पर 101 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि ट्विटर पर 102.5 मिलियन। ऐसा करने वाली वह सबसे सफल ब्यूटी बिजनेसवूमन हैं। रिहाना को सोशल मीडिया हैंडल से भी कमाई होती है।
गौरतलब है कि रिहाना ने 17 वर्ष की आयु से अपना करियर शुरू किया था। 2007 में उनका एलबम 'गुड गर्ल गॉन बैड' ने म्यूजिक वर्ल्ड में तहलका मचा दिया था। इससे वे दुनियाभर में पॉपुलर हो गई थीं। उनके लोकप्रिय म्यूजिम एलबम में 'ऑफ द सन' और 'अ गर्ल लाइक मी' है। म्यूजिक की इस सफर में रिहाना ने कई बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
कंगना ने लगाया था ट्वीट के बदले करोड़ों लेने का आरोप
फरवरी 2021 में, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करने को लेकर रिहाना पर बड़ा आरोप लगाया था। एक टीवी इंटरव्यू में कंगना ने आरोप लगाया कि,'ये देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश है। रिहाना ने कोरोना महामारी को लेकर नहीं बोला, अमरीका में कैपिटोल हिल हिंसा पर नहीं बोला और एक दिन उठती हैं और किसानों के बारे में ट्वीट करती हैं। उनहोंने इसके लिए कम से कम 100 करोड़ रुपए चार्ज किए होंगे। ये पैसा उन्हें कहां से मिल रहा है?
Published on:
05 Aug 2021 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
