रोवन एटकिंसन की 'मैन वर्सेस बी' आज यानी 24 जून को नेटफिल्क्स पर रिलीज हो चुकी है. नेटफ्लिक्स के ऑफिशयल अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई है. बता दें कि 'मैन वर्सेस बी' एक ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज है, जिसे एटकिंसन और विलियम डेविस ने लिखा और इसका निर्देशन भी किया है. डेविड केर द्वारा निर्देशित इस सीरीज में एटकिंसन, जिंग लुसी, क्लाउडी ब्लैकली, टॉम बेसडेन, जूलियन रिइंड-टुट, ग्रेग मैकहुग और इंडिया फाउलर नजर आ रहे हैं.