
रियलिटी शो में Kim Kardashian ने अपने नए बॉयफ्रेंड Pete Davidson संग किया मजाक
हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियां (Kim Kardashian) जल्द ही अपनी और अपने परिवार की जिंदगी पर बने 'The Kardashians' रियलिटी शो पर अपने नए बॉयफ्रेंड पीट डेविडसन (Pete Davidson) को अपने शो में लेकर आने वाली हैं. शो का पहला सीजन हाल में खत्म हुआ है, जिसके बाद अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है. किम के इस शो को दर्शकों और फैंस का खूब प्यार मिला, जिसके बाद अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिसमें इस बार किम अपने बॉयफ्रेंड पीट को लेकर आने वाली है, जिसको लेकर उन्होंने हाल में एक हिंट दिया है.
वहीं हाल में किम के इस रियलिटी शो के फिनाले में पीट डेविडसन को कैमरा के पीछे देखा गया था. साथ ही किम को भी इस एपिसोड के पोस्ट क्रेडिट सीन में देखा गया. इस सीन में किम अपने बॉफ्रेंड पीट को अपनी क्रू मेंबर पैक्सी (Paxy) से मिलने के लिए बुलाती नजर आरही हैं.
इतना ही नहीं यहां किम को अपने प्राइवेट पार्ट को लेकर मजाक करते हुए भी देखा जा सकता है. वीडियो में किम, पीट डेविडसन से कहती हैं कि 'इधर आओ, तुम्हें पैक्सी से मिलना ही होगा. पैक्सी ने मेरे साथ Keeping Up With the Kardashians में 14 साल बतौर ऑडियो काम किया है. ये मेरे बारे में सबकुछ जानती है'.
इसके बाद वीडियो में किम आगे कहती हैं कि 'इन्होंने शायद मेरा प्राइवेट पार्ट भी देखा है'. किम के इस मजाक पर पीट कहते हैं कि 'मुझसे भी ज्यादा'. इसके बाद किम कहती हैं कि 'नहीं तुमसे ज्यादा नहीं, लेकिन शायद इन्होंने देखा है'. दोनों के बीच की इन बातों को सुनने के बाद पैक्सी हंसने लगती है.
इसके बाद पैक्सी कहती है कि 'मैंने उनका प्राइवेट पार्ट नहीं देखा है. मैंने शुरुआत भी नहीं की है', जिसके बाद किम कहती हैं कि 'हम वहां तक भी जाएंगे. ये समय है आपके लिए खुद को मेरे प्राइवेट पार्ट को देखने के लिए तैयार करने का. आप वैसे इंटरनेट पर देख सकते हो. मैं बस मजाक कर रही हूं'.
Updated on:
17 Jun 2022, 2:22 PM IST
Published on:
17 Jun 2022, 2:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.