scriptSelena Gomez quits social media after becoming most followed female on Instagram, suffering from Lupus Disease | इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला सेलेना गोमेज ने किया सोशल मीडिया को किया अलविदा, खतरनाक बीमारी से जूझ रही सिंगर | Patrika News

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला सेलेना गोमेज ने किया सोशल मीडिया को किया अलविदा, खतरनाक बीमारी से जूझ रही सिंगर

Published: Feb 26, 2023 11:47:12 am

Submitted by:

Archana Keshri

Selena Gomez Quits Social Media: सेलेना गोमेज हाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला बनी हैं। लेकिन सेलेना गोमेज को लेकर जो खबर सामने आ रही है, वो बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

Selena Gomez quits social media after becoming most followed female on Instagram
Selena Gomez quits social media after becoming most followed female on Instagram
Selena Gomez Quits Social Media: हॉलीवुड की फेमस सिंगर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सेलेना गोमेज एक बार फिर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला बन गई हैं। 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' की स्टार के इंस्टाग्राम पर 385 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सेलेना के चाहने वाले केवल अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। उन्होंने बिजनेस वुमन काइली जेनर को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया। लेकिन इसी के बाद उन्होंने कुछ चौंकाने वाला किया। 30 साल की सिंगर ने खुद अनाउंसेंट की है कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.