
singer selena gomez will never be able to become a mother
सेलेना गोमेज दुनियाभर का बड़ा नाम हैं। वो अपने गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इन गानें हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। सिंगर के गाने आज भी हर किसी के प्ले लिस्ट में मिल जाएंगे। इन दिनों सिंगर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मशहूर अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज (Singer Selena Gomez) इन दिनों सुर्खियों में हैं, सेलेना के सुर्खियों में आने का कारण इस बार उनके गाने नहीं हैं बल्कि उनकी बीमारी है।
दरअसल, सेलेना पिछले काफी समय से बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही हैं। सेलेना ने साल 2020 में अपनी बीमारी का खुलासा किया था, जिसकी वजह से अब उन्हें मां बनने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर वो प्रेग्नेंट होने की कोशिश करती हैं तो ये उनके लिए खतरनाक होगा, क्योंकि वो बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar disorder) नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस पर बात की और बताया कि यह उनके लिए किस हद तक खतरनाक साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें- मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हुईं प्रियंका
पॉप सिंगर सेलेना ने बताया, "मुझे लगता है कि मैं कभी मां नहीं बन पाऊंगी। कभी बच्चे को जन्म नहीं दे पाऊंगी और ऐसा उन दवाइयों की वजह से होगा, जो मैं अपनी बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने के लिए खा रही हूं।"
उन्होंने बताया, "मैं अपना परिवार बढ़ाना चाहूंगी, लेकिन शायद यह मुमकिन ना हो। दवाइयां बच्चे को जन्म देने और बच्चे दोनों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। मैं किसी दूसरे माध्यम से मां बनूंगी।"
सेलेना ने उस समय को भी याद किया, जब वह अपनी एक दोस्त से मिलने गई थीं, जो मां बनना चाहती थी और प्रेग्नेंसी के लिए काफी मशक्कत कर रही थी। दोस्त की हालत देख सेलेना बहुत दुखी हो गई थीं।
वह अपनी कार में जाकर रोने लगीं और सोचने लगीं कि दवाइयों के कारण वह कभी बच्चे को जन्म नहीं दे पाएंगी। सेलेना ने कहा कि यह उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी और अहम चीज है।
सेलेना के लिए जब तनाव असहनीय हो गया तो 2018 में वह अस्पताल गईं। तभी उन्हें बायपोलर डिसआर्डर के बारे में पता चला। सेलेना ने 2020 में अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था।
उन्होंने कहा था, 'सालों तक कई अलग-अलग चीजों से गुजरने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मैं बायोपोलर का शिकार थी। एक बार जब मैं इसे जान लेती हूं तो ये मुझे डराता नहीं है। मुझे लगता है कि लोग इससे डरते हैं।'
यह भी पढ़ें- कैप्टन बनते ही पहली बार अर्चना पर फटे अब्दु
Published on:
07 Nov 2022 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
