26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर की शादी की दूसरी सालगिरह, सोफी ने शेयर की अनसीन फोटोज

प्रिंयका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर और पति जोय जोनस ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई है। इस मौके पर सोफी ने कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिनमें प्रियंका भी नजर आ रही हैं।

2 min read
Google source verification
sophie_turner_1.png

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पति और सिंगर जोय जोनस को बधाई दी है। सोफी ने अपने सोशल मीडिया पर कई सारी अनसीन फोटेाज शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं।

वेडिंग एनिसर्वरी के 2 साल की बधाई
सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी और पति के साथ ट्रेवल की फोटोज साझा की हैं। इसके कैप्शन में सोफी ने लिखा है,' वेगास वेडिंग एनिसर्वरी के 2 साल की बधाई। इन फोटोज में एक में सोफी और जोय कपड़े पहने हुए स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों के एक-दूसरे को किस करने का एक फोटो भी है। एक अन्य फोटो में प्रियंका और डिनेली जोनस नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कोविड-19 से लड़ रहे भारत देश के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैंस से मांगी मदद

2019 में हुई थी शादी
25 साल की सोफी और 31 साल के जोय ने 2019 में शादी की थी। पिछले साल जुलाई में सोफी ने एक बेटी को जन्म दिया था। यह कपल लॉस एंजिलिस में रहता है। इनकी शादी को गुप्त रखने की कोशिश की गई थी। हालांकि डीजे रिकॉर्ड प्रोड्यूसर डिप्लो ने इनकी शादी के फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे। दोनों की लॉस वेगास की शादी के अलावा फ्रांस में भी शादी की रस्म हुई।

ब्राइडस्मैड और फ्लावर गर्ल की दोहरी ड्यूटी निभाई
एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि सोफी की शादी में उन्हें डबल ड्यूटी देनी पड़ी। एक ड्यूटी ब्राइडस्मैड की और एक फ्लावर गर्ल की। लॉस वेगास की शादी के अनुभव के बारे में प्रियंका ने बताया कि दोनों की शादी में बहुत मजा आया। दोनों ने शादी में जमकर मस्ती की। मुझे वहां बहुत स्पेशल फील हुआ था। गौरतलब है कि प्रियंका और निक जोनस की शादी 2018 में हुई थी।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा फ्लाइट में हो चुकी हैं 'टल्ली', खुद मांगी थी शराब

बता दें कि सोफी को एचबीओ के शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में सनसा स्टार्क के रोल के लिए जाना जाता है। उनका किरदार इस शो के प्रमुख किरदारों में शामिल है। सोफी के पास एचबीओ का ही एनीमेट कॉमेडी सीरीज 'द प्रिंस इन हर किटी' शामिल है।