
Sophie Turner
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद से ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों बने रहते हैं। प्रियंका की शादी में उनकी जेठानी सोफी टर्नर ने जमकर धमाल मचाया था। अब जल्द ही सोफी पहली बार भारतीय बॉक्स् आॅफिस पर भी नजर आने वाली हैं। दरअसल, वह हॉलीवुड फिल्म डार्क फीनिक्स Dark Phoenix में नजर आने वाली हैं। यह उनकी पहली बड़ी फिल्म है। हाल में इस फिल्म का ट्रेलर Dark Phoenix Trailer रिलीज किया गया।
ट्रेलर में सोफी टर्नर का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म एक्स मेन सीरीज की अंतिम फिल्म है। रिलीज से पहले पिछले दिनों इस फिल्म का अंतिम ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर को देखकर आपको पुराने समय की याद आएगी। फिल्म में सोफी का किरदार काफी अहम है। वह फिल्म में वो म्यूटेंट जीन ग्रे का किरदार निभा रही हैं, जो इन सभी में सबसे अहम है। भारत में यह फिल्म 7 जून को रिलीज होगी।
इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक्स मेन अंतरिक्ष में एक स्पेसक्राफ्ट को बचाने के मिशन पर जाते हैं, मगर वापसी पर उन्हें पता चलता है कि जीन ग्रे वहीं छूट गई है। जीन ग्रे पर एक अज्ञात अंतरिक्ष शक्ति हमला कर देती है। जीन ग्रे धरती पर लौटती तो है, मगर बदले हुए अंदाज़ और तेवरों के साथ। वो फीनिक्स बन चुकी होती है। इस फिल्म के साथ एक्स मेन सीरीज का 18 सालों का सफर खत्म हो जाएगा।
Updated on:
21 Apr 2019 04:37 pm
Published on:
21 Apr 2019 04:37 pm
