
home remedies to cure eye pain
नई दिल्ली। आँख हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है,आंखों के सेहत के ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आंखों में यदि दर्द बढ़ जाए तो इससे दिक्कतों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। आँख में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि लगातार कंप्यूटर या लैपटॉप में काम करते रहना, नींद पूरी न होना और भी कई कारण हो सकते हैं। आंखों की सेहत को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल के ऊपर अधिक ध्यान देने कि जरूरत होती है, वहीं डाइट के ऊपर अधिक ध्यान देने कि जरूरत होती है। इसलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों को जो आंखों में समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
आंखों में दर्द होने के पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं
-कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने ज्यादा देर काम करते रहना।
-आंखों में केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना।
-आंखों में जुड़ी कई बीमारियों की वजह से जैसे कि मोतियाबिंद के जैसी समस्याओं से।
-आंखों में इन्फेक्शन की वजह से।
अब जानिए आंखों की समस्या को दूर करने वाले इन घरेलू उपायों के बारे में
1.तुलसी
तुलसी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होती है। तुलसी का सेवन अक्सर सर्दी-जुकाम के जैसी समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है,लेकिन क्या आपको पता है कि आंखों कि समस्या को दूर करने में भी तुलसी मददगार साबित हो सकती है। आप तुलसी को पानी में डालें फिर इस पानी को गर्म करें। अब जब पाने ठंडा हो जाए तो तुलसी के पानी से आप अपनी आंखों को साफ़ करें। तुलसी के पानी से आँखें धुलने पर आंखों से गंदगी दूर हो जाएगी।
2.टी बैग
टी बैग की बात करें तो ये आंखों में होने वाले दर्द को दूर करने में आपकी सहायता कर सकती है। आंखों में होने वाले दर्द को दूर करना चाहते हैं तो टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी बैग से आपके आंखों में जलन और दर्द की समस्या दूर हो जाएगी। टी बैग लें और उन्हें अपने आंखों के ऊपर रखें। आंखों के ऊपर रखने से पहले आप आप इन्हें पहले फ्रिज में रखें जब ये ठण्डा हो जाए तो पहले थोड़ा नार्मल तापमान में आने दें फिर इसे अपने आंखों में रखें। कुछ ही देर में आपके आंखों में होने वाले दर्द से आपको आराम मिल जाएगा।
3.आलू
आलू न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि ये आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर कर देता है। यदि आप आंखों में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो सोने से पहले आलू को अपने आंखों के ऊपर रखें। आलू को पतली-पतली स्लाइसेस में काट लें उसके बाद इन स्लाइसेस को अपने आंखों के ऊपर रखें। वहीं आप आलू के रस को भी अपने आंखों के ऊपर डाल सकते हैं। ये आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है।
4.गुलाबजल
गुलाबजल त्वचा को खूबसूरत बना के रखता है वहीं ये आंखों के सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। आंखों में साफ़-सफाई रखने में गुलाबजल आपकी काफी मदद कर सकता है। वहीं इसे आप कम से कम दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी आँखें साफ़ हो जाएगी। गुलाबजल को लें और इसे अपने आंखों के ऊपर डालें। कुछ ही देर में ये गंदगी को आपके आंखों से बाहर निकाल देगा।
Published on:
16 Dec 2021, 10:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.