1. अश्वगंधा
अश्वगंधा एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जिसमें हर तरह के संक्रमण से लड़ने की क्षमता होती है। इस सुपरफूड द्वारा खांसी, जुकाम, बुखार और अन्य वायरल संक्रमित बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन प्राकृतिक तौर पर इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही हर बीमारी को आपसे दूर रखता है। इसके अलावा किसी व्यक्ति को वायरल हो भी जाए तो अश्वगंधा के पाउडर का दिन में 2-3 बार सेवन करने से आराम मिलता है। अश्वगंधा में वायरल इन्फेक्शन को दूर करने के साथ ही तनाव और थकान को मिटाने की क्षमता भी होती है।