
sharpen your brain and memory
रात को सोने से पहले करें ये उपाय और बुढ़ापे में पाए भी आइन्स्टाइन जैसा तेज दिमाग और शार्प मेमोरी
how to sharpen your brain and memory: मनुष्य अपनी बुद्धि के के बल के कारण ही संसार में सबसे सर्वश्रेष्ठ है। मनुष्य ने अपनी बुद्धि की ताकत को इस्तेमाल करके बेहद चमत्कारी आविष्कारों को सफल बनाया है। बुद्धि की क्षमता हर एक मनुष्य में अलग अलग होती है। जैसे कुछ व्यक्ति एक बार किसी वस्तु को देख लें तो उन्हें वह लंबे समय तक याद रहती है।वहीं दूसरी ओर एक वह व्यक्ति है।
जो बार-बार किसी चीज को याद करने की कोशिश करता रहता है। लेकिन उसे वह चीज बहुत याद करने पर भी याद नहीं आती। कुछ लोगों के साथ बचपन से लेकर जवानी तक सही रहता है।लेकिन बुढ़ापे में प्रवेश करते ही उनकी मेमोरी बहुत कमज़ोर हो जाती है।लेकिन अब आप लोगों को फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं । जिससे आप भी अपनी मेमोरी शार्प करने में सफल हो जाएंगे।
डीमेंशिया बीमारी में भी दिखया कमाल:
साइंटिस्ट्स की रिसर्च के मुताबिक नेचुरल खुश्बूदार डिफ़्यूजर को मात्र दो घंटे के लिए मरीज के माथे पर लगा दिया गया । और उसके बाद चौका देने वाले परिणाम सामने आए। इसके साथ ही जो लोग डीमेंशिया के शिकार थे उनमें भी सुधार देखने को मिला।
60 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए भी फायदेमंद:
एक्सपर्ट्स के मुताबिक माना गया है की खुश्बूदार पदार्थ बहुत जल्दी आपके दिलों दिमाग में बस जाते हैं। आपको बता की पहले समय में याददाश को तरो ताजा रखने के लिए सुगंधित इत्र का इस्तेमाल किया जाता था।
एक्सपर्ट्स के द्वारा की गई स्टडी में 60- 87 साल के लोगों को रखा गया।और उन सभी लोगों को सोने से पहले 7 तरह के प्राकृतिक खूशबूदार तेल दिए गए। इन प्राकृतिक तेलों को 2 घंटे के लिए लगाने के लिए दिए गए । और यह एक हफ्ते तक दौहराने के लिये कहा गया। और एक हफ्ते बाद उन सात लोगों की मेमोरी की परीक्षा ली गई तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
24 Aug 2023, 5:53 PM IST
Published on:
24 Aug 2023, 5:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.