
Coriander Leaves Health Benefits: पाचन से लेकर किडनी तक के लिए फायदेमंद हैं ये हरी पत्ती, जानिए इसके अचूक लाभ
आपमें से कई लोगों ने कभी न कभी सब्जी के साथ मुफ़्त का धनिया तो जरूर लिया होगा। धनिया पत्ती का स्वाद और खुशबू किसी भी व्यंजन में चार चाँद लगा देते हैं। खासतौर पर सर्दियों में बनने वाली सब्जियों में गार्निशिंग के लिए हरे धनिये का काफी उपयोग किया जाता है। लेकिन ये हरी पत्तियां केवल खाने का जायका ही नहीं बढ़ाती हैं, बल्कि धनिया पत्ती के औषधीय गुण भी बहुत हैं। धनिया पत्ती में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, कैल्शियम, वसा, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, थियामीन तथा खनिज आदि पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर धनिया पत्ती के स्वास्थ्य लाभों के बारे में...
1. पाचन को दुरुस्त करने में
कई रोगों से लड़ने के लिए आपके पाचन का बेहतर होना जरूरी है। ऐसे में अपनी डाइट में धनिया पत्ती को शामिल करना काफी सेहतमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से न केवल आपका पाचन दुरुस्त होता है, बल्कि ये पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है।
2. डायबिटीज रोगियों के लिए
डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए धनिया पत्ती का सेवन रक्त शर्करा को कंट्रोल में फायदेमंद हो सकता है। डाइबिटीज रोगियों के लिए किसी औषधी से कम नहीं माने जाने वाला हरा धनिया को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करने से रक्त में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रह सकती है।
3. आंखों की रोशनी बढ़ाए
विटामिन ए आपकी आँखों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं हरे धनिये में भी विटामिन ए खूब पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसलिए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को धनिया पत्ती का सेवन करना लाभकारी हो सकता है।
4. किडनी को डिटॉक्सीफाई करे
किडनी आपके शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करती है। साथ ही आपको बता दें कि धनिये में भी डिटॉक्सीफिकेशन के गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने में कारगर साबित हो सकता है। धनिया पत्ती का सेवन आप दाल में तड़का लगाकर, सब्जियों पर डालकर या सूप आदि के रूप में कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। । किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
Updated on:
6 Mar 2022, 6:27 PM IST
Published on:
6 Mar 2022, 6:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.