
Home and Natural Remedies to Increase Height
नई दिल्ली। हाइट बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरीके अपनाते हैं, यहां तक कि दवाइयों के इस्तेमाल से भी नहीं चूकते हैं। हालांकि, ये तरीके शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम भी करते हैं। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अच्छी डाइट से लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहें हैं की कैसे आप अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं।
डाइट का भी पढ़ता है असर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अच्छी हाइट पाने को इच्छुक लोगों के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करना बेहद आवश्यक है। जो भी लोग खाते हैं उसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के विकास में भरपूर योगदान देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बैलेंस्ड डाइट का सेवन करें जिसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन, जिंक और प्रोटीन मौजूद हों। साथ ही, कोशिश करें कम मीठा खाएं और युवावस्था में सिगरेट-शराब पीने से बचें। साथ ही, दूध और जूस जैसे तरल पदार्थ अधिक लें।
योग
योगा भी आपकी हाइट को बढ़ाता है।ताड़ासन से शरीर की लम्बाई बढ़ाई जा सकती है। छोटे बच्चे और टीनेजर ताडासन का नियमित अभ्यास कर अपनी लम्बाई 6 फुट तक भी बढ़ा सकते हैं| ताड़ासन करने के लिए दोनों हाथ ऊपर करके सीधे खड़े हो जायें, फिर गहरी सांस लें, धीरे-धीरे हाथों को ऊपर उठाते जायें और साथ-साथ पैर की एडियां भी उठती रहें।
पोषक आहार
हेल्दी खाने के साथ ही लगातार पानी पीते रहना भी जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि ज्यादा पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर को ग्रोथ मिलती है। यही नहीं, पानी पीते रहने से शरीर में गैस कम बनता है जिससे हार्मोन की एक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
पानी
हेल्दी खाने के साथ ही लगातार पानी पीते रहना भी जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि ज्यादा पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर को ग्रोथ मिलती है।
Updated on:
25 Nov 2021, 9:52 PM IST
Published on:
25 Nov 2021, 9:52 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.