scriptHome Remedies for Food Poisoning: गर्मियों में अक्सर होने वाले फूड प्वाइजिंग से बचाव करने के लिए तुरन्त अपनाएं ये घरेलू उपाय | Home remedies to prevent food poisoning | Patrika News

Home Remedies for Food Poisoning: गर्मियों में अक्सर होने वाले फूड प्वाइजिंग से बचाव करने के लिए तुरन्त अपनाएं ये घरेलू उपाय

locationनई दिल्लीPublished: Apr 10, 2022 11:15:41 am

Submitted by:

Roshni Jaiswal

Home Remedies for Food Poisoning: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग जिस चीज का शिकार होते हैं वो है फूड प्वाइजनिंग। फूड प्वाइजनिंग वजह से उल्टी, जी मिचलाना, पेट में तेज दर्द और दस्त आदि का सामना करना पड़ता है। लेकिन प्वाइजनिंग को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं। फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए ये मददगार साबित हो सकते है। तो चलिए जानें इसके बारे में।

Home Remedies for Food Poisoning: गर्मियों में अक्सर होने वाले फूड प्वाइजिंग से बचाव करने के लिए तुरन्त अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home remedies to prevent food poison ing

Home Remedies for Food Poisoning: फूड प्वाइजनिंग जरूरी नहीं है कि कुछ भी खराब खाना खाने की वजह से ही हो। क्योंकि कई लोग गर्मी के मौसम में तैलीय चीजों का सेवन बहुत ज्यादा कर लेते हैं। जिसकी वजह से भी उन्हें फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो जाती है। अगर हम कुछ सावधानियां बरतें तो फूड प्वाइजनिंग की समस्या से बचा जा सकता है। उल्टी होना, चक्कर आना, अत्यधिक प्यास लगना, कमजोरी, सिर दर्द और बेचैनी इसके मुख्य लक्षण हैं। बैक्‍टीरिया युक्‍त भोजन करने से फूड प्वाइजनिंग हो जाती हैं। क्योंकि भोजन पकाते समय साफ-सफाई का ध्‍यान न रखने और सब्जियों और फलों को बिना अच्‍छी तरह साफ किए इस्‍तेमाल करने से भी फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता हैं। इसलिए भोजन बनाते समय हमें साफ सफाई पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए जिससे हम फूड प्वाइजनिंग होने की समस्या से बच सकते हैं।
फूड प्वाइजिंग से बचने के घरेलू उपाय

केला
क्या आपको पता है केला फूड प्वाइजनिंग की समस्या में भी राहत दिलाता है। अगर किसी को फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हो तो केले का तुरंत सेवन करें। इससे कुछ देर में आपको आराम मिल जाएगा।
यह भी पढ़े: सरसों के तेल में एक चम्मच मिलाएं सेंधा नमक, ये 4 बड़ी समस्याएं शरीर से हो जाएंगी दूर
सेब का सिरका
सेब का सिरका प्वाइजनिंग की समस्या में भी राहत दिलाता है। क्योंकि सेब के सिरके में मेटाबालिज्म रेट को बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। एक कप गर्म पानी में 2-3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। खाना खाने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी फूड प्वॉइजनिंग से लड़ने में मदद मिल सकती है।
नींबू
नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसे पीने से फूड प्वाइजनिंग वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं। आप खाली पेट नींबू पानी बनाकर पी सकते हैं या चाहें तो गर्म पानी में नींबू निचोड़ें और पी जाएं। इससे कुछ देर में आपको आराम मिल जाएगा।
पानी
फूड प्वाइजनिंग के उपचार में ज्यादा से ज्यादा ध्यान इस बात पर दिया जाना चाहिए कि मरीज के शरीर में पानी की कमी न हो। इसलिए इसके लक्षण नजर आने पर ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, साथ ही, सूप, नारियल पानी, चावल का पानी, ग्लूकोल, इलेक्ट्रॉल पाउडर का घोल आदि लेना चाहिए। इसे लेने से आपको राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: गर्मी में आता है नाक से खून? तो जानिए इसका कारण और बचने के ये कारगर घरेलू नुस्खे
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो