30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Skin care tips: जानें कैसे आप घर पर पा सकते हैं मस्सों से छूटकारा

त्वचा पर होने वाले मस्से हर किसी को परेशान करते हैं आज के इस आर्टिकल में हम आपको मस्सों से छुटकारा पाने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं । आमतौर पर गर्दन, हाथ, पीठ व शरीर के दूसरे हिस्से पर होनेवाले मस्से भले ही तक़लीफ़देह न हों, पर देखने में बड़े ही भद्दे लगते हैं। आइए, जानते हैं भद्देू से लगनेवाले इन मस्सों को हटाने के कुछ घरेलू उपाय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 21 Dec 2021, 10:32 AM IST

home remedies to remove wart from skin

Skin care tips: जानें कैसे आप घर पर पा सकते हैं मस्सों से छूटकारा

नई दिल्ली। शरीर पर मस्से बहुत ही बदसूरत लगते हैं काले मस्से चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि मस्से कहते किसे है
त्‍वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड बन जाते हैं जिसे मस्‍सा कहते हैं। यह काले और भूरे दोनों रंगों के हो सकते हैं। कई मस्से एक इंसान के शरीर से दूसरे इंसान के शरीर में भी जा सकते हैं। ज्यादातर लोग इसे हटाने के लिए इसे काट या फोड़ देते हैं । परंतु ऐसा करने से ये शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाते हैं।
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे आप मस्से को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

करे अगरबत्ती का इस्तिमाल
अगरबत्ती के जले हुए राख को मस्से पर लगाकर तुरंत झाड़ ले ऐसा 7–9 बार तक करे ऐसा करने से मस्सा झड़ जाएगा । अगर आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ढेर सारे मस्से हैं तो बारी बारी से यह प्रक्रिया हर मस्से पर करें।


इस्तेमाल करें खट्टे सेब का जूस

खट्टे सेब लेकर उसका जूस निकाल लीजिए । और उसको दिन में कम से कम तीन बार मस्से की जगह पर लगाइए। इस जूस को नियमित रूप से लगाने पर आप पाएंगे कि मस्से धीरे-धीरे झड़ रहे हैं और तीसरे सप्ताह तक लगभग समाप्‍त हो जाएंगे।

करे लहसुन का प्रयोग

लहसुन की कली को छील लीजिए, उसके बाद उसे काटकर मस्‍सों पर र‍गडि़ए, कुछ दिन बाद मस्‍से सूखकर झड़ जाएंगे।

बेकिंग सोडा और अरंडी का तेल है लाभकारी।

बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को रात में मस्सों लगाकर सो जाइए, ऐसा करने से मस्‍से धीरे-धीरे मस्‍से समाप्‍त हो जाते हैं।


करें आलू का प्रयोग
आलू को काटकर कद्दूकस कर ले। अब इसका जूस निकाल कर रात भर मस्से पर लगाए । एक हफ्ते तक लगातार ऐसा करने पर आपको इसका असर साफ दिखेगा।

अलसी के बीजों को पीस लें। उसके बाद इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को मस्से पर लगाएं।4-5 दिनों में आपको परिणाम दिखाई देगा।

थोड़ा-सा ऐप्पल साइडर विनेगर कॉटन बॉल पर लगाकर, दिन में तीन बार मस्सों पर लगाएं। कुछ हफ़्तों में मस्से ग़ायब हो जाएंगे। खट्टेस सेब का जूस भी मस्सों पर काफ़ी प्रभावी होता है।

नोट— इन सभी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले अपने अनुभवी डाक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल