नई दिल्ली। Face Redness Remedies: चेहरे पर रेडनेस या एक विशिष्ट लाल रंग का निशान आम तौर पर सूजन या जलन के कारण त्वचा के नीचे की कोशिकाओं तक रक्त न पहुंच पाना होता है। कभी-कभी क्रीम या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स लगाने की वजह से चेहरे पर रैशेज, पिंपल्स और खुजली की समस्या हो जाती है। स्किन एलर्जी की वजह से कई बार चेहरे पर निशान रह जाते हैं। अगर आप भी स्किन की रेडनेस से परेशान है तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास टिप्स और घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप चेहरे पर रेडनेस की समस्या से बच सकते हैं।