31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Best Home Remedies For Bee Stings: मधुमक्खी के दंश की पीड़ा को कम कर सकते हैं ये घरेलू उपाय

Best Home Remedies For Bee Stings: लोहे के चिमटे या किसी अन्य लोहे की धातु पर मटर के दाने जितना टूथपेस्ट लगाकर डंक वाली जगह पर मल लें। इस उपाय से जहर को निष्क्रिय करने में मदद मिलती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 1 Nov 2021, 6:47 PM IST

bee_bite.jpg

Best Home Remedies For Bee Stings

नई दिल्ली। Best Home Remedies For Bee Stings: शहद के फायदों और इस्तेमाल के बारे में तो आप सुनते ही आए होंगे। आयुर्वेद में भी सेहत और त्वचा की कई समस्याओं के इलाज के लिए शहद के गुणों का वर्णन है। लेकिन मधुमक्खी का शहद जितना गुणकारी और मीठा होता है, उसका दंश उतना ही खतरनाक और दर्दनाक होता है। अगर किसी व्यक्ति को मधुमक्खी डंक मार दे, तो प्रभावित स्थान पर सूजन आने के साथ ही असहनीय पीड़ा भी होती है। यहां तक कि कई बार दर्द और जहर के प्रभाव से बुखार भी आ जाता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे मधुमक्खी के डंक मारने पर होने वाली पीड़ा और संक्रमण को रोका जा सकता है...

1. टूथपेस्ट
मधुमक्खी के डंक में होने वाले जहर से संक्रमण फैलने का खतरा रोकने के लिए आप सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दर्द से राहत देने के साथ ही शहर के अम्लीय प्रभाव को भी कम करने में सहायक है। इस उपाय को करने के लिए आप लोहे के चिमटे या किसी अन्य लोहे की धातु पर मटर के दाने जितना टूथपेस्ट लगाकर डंक वाली जगह पर मल लें। इस उपाय से जहर को निष्क्रिय करने में मदद मिलती है। साथ ही लोहे को रगड़ने से मधुमक्खी जैसे अन्य कीटों के विष को घटाया जा सकता है।

2. गेंदे का फूल
गेंदे के फूल के रस से भी मधुमक्खी कीट के डंक के दुष्प्रभाव को मिटाने में मदद मिलती है। गेंदे के फूल में मौजूद एंटीफंगल गुणों के कारण यह मधुमक्खी के डंक मारने पर होने वाली सूजन, दर्द, जलन और जहर के संक्रमण को कम करने में सहायक है।

यह भी पढ़ें:

3. चूना
यह एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। मधुमक्खी के दंश मारने पर प्रभावित स्थान पर सूजन आ जाने के साथ ही दर्द और खुजली भी होती है। इसके लिए आप शरीर के उस भाग पर चूना लगायें। चूने का पेस्ट मधुमक्खी जैसे अन्य कीटों के डंक के दुष्प्रभाव को मिटाने में सहायक होता है।

4. एलोवेरा जैल
एलोवेरा जैल का इस्तेमाल ना केवल मधुमक्खी के डंक के विष को निष्क्रिय करने में कारगर है, बल्कि यह प्रभावित स्थान को ठंडक पहुंचाने के साथ में दर्द और जलन को भी कम करता है।

5. शहद
मधुमक्खी के डंक के असर को कम करने में मधुमक्खी से ही मिलने वाला शहद का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण यह संक्रमण को रोकने के साथ ही जहर भी फैलने नहीं देता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल