
Home remedies for cholesterol, diabetes, bad cholesterol: अगर किसी को पाचन से संबंधित परेशानी, बैड कोलोस्ट्रॉल लेवल ज्यादा, अर्थराइटिस की समस्या, डायबिटीज में शुगर लेवल को मेंटेन करने के लिए मेथी, हल्दी, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी का चूर्ण बहुत लाभकारी है। इसके सेवन से गजब के फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। वजन कम करने में यह मददगार है।
चूर्ण बनाने के लिए साम्रगी-
मेथी-50 ग्राम
हल्दी- 50 ग्राम
अजवाइन-50 ग्राम
सौंफ-50 ग्राम
दालचीनी-25 ग्राम
इन सभी को मिलाकर मिक्सर में पीस लें। इस चूर्ण का सेवन एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को करें। इसका सेवन खाना खाने के बाद गर्म पानी या हल्के गुनगुने पानी के साथ करें।
डाइजेस्टिव सिस्टम को करेगा बूस्ट
यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करेगा साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपको बहुत ज्यादा हेल्प करेगा।
बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे कम
इस चूर्ण के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। आपके बीपी को मेंटेन करता है। इसलिए यह हार्ट से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर है।
अर्थराइटिस में है फायदेमंद
अगर आपको अर्थराइटिस है या आपको ज्वाइंट पेन की शिकायत है तो उसको कम करने में आपकी बहुत मदद करता है।
डायबिटीज करे कंट्रोल
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो यह चूर्ण आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। शुगर लेवल को मेंटेन करने में यह बहुत कारगर है। हाइपोथेलेमस वाले मरीजों के लिए यह बहुत हेल्पफुल है।
Updated on:
11 Sep 2023, 4:06 PM IST
Published on:
11 Sep 2023, 4:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.