इससे पहले कंपनी ने Mi LED TV 4 Pro 55 इंच की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती की थी। इस स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग कीमत 54,999 रुपये रखी गयी थी, लेकिन कीमत कम होने के बाद ग्राहक इसे 47,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट टीवी दुनिया का सबसे पतला डिस्प्ले वाला टीवी है। यह भी पढ़ें- Youtube ने Free में शुरू की 2 नई सर्विस, अब Video देखते समय नहीं दिखेगा ऐड Mi LED TV 4 Pro में 4K डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कंपनी 'फ्रेमलेस डिस्प्ले' कहती है। इसके किनारों का साइज केवल 4.9 mm है।