ड्यूरामरीन पंप के साथ आये नए कूलर:
बजाज के नए एयर कूलर्स अब 'ड्यूरामरीन पंप' से लैस है। ब्रांड ने एयर कूलर में बड़ा बदलाव लाने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें नियमित पम्प्स से कई गुना बेहतर है। ब्रांड की कंज्यूमर रिसर्च स्टडी से यह स्पष्ट होता है कि ग्राहक, पंप की वजह से होने वाली विफलताओं के कारण एयर कूलर के टूटने को जिम्मेदार ठहराते हैं। लंबे समय तक नमी के संपर्क में रहने और खराब इन्सुलेशन की वजह से एयर कूलर का पंप खराब हो जाता है। ऐसे में ग्राहकों की जरूरतों पर ध्यान देने की प्रतिबद्धता पर खरा उतारते हुए, ब्रांड ने अपनी एयर कूलर्स की रेंज को एक नए रूप में पेश किया है, जिससे कि ग्राहकों को गर्मी से राहत का अनुभव हो सके।