डिजाइन:
Blaupunkt (55QD7020) 55 QLED टीवी का डिजाइन न सिर्फ स्लिम है बल्कि यह काफी प्रीमियम भी नज़र आता है। इसमें बैजेललैस डिस्प्ले आपको मिलता है जिसकी मदद से यह टीवी काफी शानदार नज़र आता है। इसके फ्रंट में नीचे की तरफ आपको कंट्रोलर मिल आते हैं, आप इस टीवी को टेबल पर रख सकते है या फिर वाल पर हैंग भी कर सकते हैं। इसके पीछे की तरफ साइड में कनेक्टिविटी के लिए 2USB पोर्ट्स, 3 HDMI पोर्ट्स, ANT पॉइंट और एक LAN पोर्ट की सुविधा मिलती है। इसके साथ आपको वॉयस कंट्रोल वाला रिमोट मिल जाएगा जिसमें Netflix, Prime, Youtube, Google Play के लिए अलग से कीज भी मिल जाएंगे।