iPhone 14 Plus Yellow edition: अगर आप इन दिनों नया iphone खरीदने की सोच रहे हैं तो Apple ने iPhone 14 सीरीज के iPhone 14 और iPhone 14 Plus मॉडल को नए Yellow कलर में पेश किया है। कंपनी ने कलर के अलावा इन आईफोन्स के फीचर में कोई बदलाव नहीं किया है। Yellow कलर के अलावा ये फोन्स Midnight, Starlight, RED, Blue और Purple कलर्स में भी उपलब्ध हैं। यहां हम आपको iPhone 14 Plus के 512 GB वेरिएंट के बारे में जानकारी दे रहे हैं, आइये जानते हैं Yellowकलर में आने के बाद यह कैसा लगता है। इन सबके अलावा भी और भी बहुत कुछ खास होगा आपके लिए इस रिपोर्ट में...