गौरतलब है कि हाल ही में बीएसएनल ने 399 रुपये से ऊपर वाले पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री में देने का ऐलान किया है। इनमें 401 रुपये, 499 रुपये, 525 रुपये, 725 रुपये, 798 रुपये, 799 रुपये, 1,125 रुपये और 1,525 रुपये वाला प्लान शामिल हैं। बता दें कि 499 रुपये और 798 रुपये वाला प्लान सिर्फ कर्नाटक और तेलंगाना सर्कल में ही मौजूद हैं।