भारत में सैमी इंफॉर्मेटिक्स नाम की कंपनी द्वारा लॉन्च किए इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 32 इंच की स्क्रीन दी गयी है और इसमें 4.4 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 4 जीबी की रैम और 512 एमबी स्टोरेज दी गयी है। इतना ही नहीं टीवी में पहले से ही फेसबुक, वाइ-फाई, हॉटस्पॉट और साउंड ब्लास्टर व यूट्यूब जैसे बेहदरीन ऐप्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें 2 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट भी है।