नई दिल्ली: आजकल ज्यादातर घरों में एयर कंडीशनर लगा हुआ है जिसे गर्मी के मौसम में जमकर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जैसे ही गर्मियों का मौसम बीतता है वैसे ही आप अपने घर में लगे हुए एयर कंडीशनर को भूल जाते हैं, आपको बता दें कि एयर कंडीशनर का ठीक रख-रखाव ना होने की वजह से यह कई सांस संबंधी बीमारियों की वजह बन जाता है। दरअसल एयर कंडीशनर जब चलता है तो इसमें धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया जम जाते हैं और यही बीमारियों की वजह बनते हैं।