4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक होम वीडियो चैट के लिए जल्द लॉन्च करेगी पोर्टल डिवाइस

सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक अब जल्द ही होम वीडियो चैट लेकर आ रही है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jan 14, 2018

Facebook Portal Device

सोशल मीडिया नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक अब हार्डवेयर प्रोडक्ट मार्केट में भी उतरने जा रही है। इसके लिए कंपनी इसी साल मई में होम वीडियो चैट प्रोडक्ट उतारेगी। कंपनी इसको 'पोर्टल' नाम से लेकर आ रही है। यह प्रोडक्ट अमेजन की इको शो और गूगल असिस्टेंट-संचालित टचस्क्रीन्स से प्रतिस्पर्धा करेगी।

एफ8 डेवलपर कांफ्रेंस में लॉन्च
खबर है कि 'पोर्टल' फेसबुक के गोपनीय बिल्डिंग 8 लैब से निकला हुआ पहला पूर्ण प्रोडक्ट होगा जिसको मई में लांच किया जाएगा। इसी समय फेसबुक अपने सालाना एफ8 डेवलपर कांफ्रेंस का आयोजन करती है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी इवेंट के दौरान यह प्रोडक्ट मार्केट में उतारा जाएगा। इस फेसबुक डिवाइस को 499 डॉलर की कीमत उतारा जा सकता है। इसको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से बिक्री के लिए जारी किया जाएगा।

इनसे होगी टक्कर
फेसबुक 'पोर्टल' अमेजन के इको शो और चार गूगल असिस्टेंट संचालित स्मार्ट स्पीकर्स को टक्कर देने वाला माना जा रहा है। इनको सीईएस 2018 (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो) में सोनी, सैमसंग के स्वामित्व वाली जेबीएल, एलजी और लेनोवो ने पेश किया है। फेसबुक 'पोर्टल' में एक वाइड एंगल लेंस होगा जो लोगों के चेहरे पहचानने और उसे उसके फेसबुक अकाउंट से मिलान करने में सक्षम होगा।

Facebook अपने इस फीचर में करने जा रहा बड़ा बदलाव, हर यूजर पर होगा असर
फेसबुक अपने यूजर्स के लिए समय समय पर अपने फीचर में बदलाव करता रहता है। सोशल मीडिया पर बिताए समय को अधिक अर्थपूर्ण बनाने के इसबार फेसबुक ने यूजर्स को दिखने वाले पोस्टों के संबंध में बदलाव कर रही है। इस बदलाव से अपनी सामग्री फेसबुक के जरिये साझा करने वाले समाचार संगठनों व कंपनियों को कारोबारी नुकसान हो सकता है।

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को एक पोस्ट में कहा कि यह बदलाव लोगों को करीबी लोगों से जोडऩे के लिए तथा तनाव व अकेलेपन से बचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने लिखा, ‘शोध से पता चलता है कि जब हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल करीबी लोगों से जुडऩे के लिए करते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा होता है।