4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब आया नया मैसेजिंग एप Sagoon, जो कमाई भी कराता है

अब ‘सगुन’ Sagoon नाम से एक नया मोबाइल एप आया है जो सबसे अनोखा है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jan 14, 2018

sagoon app

आजकल सोशल नेटवर्किंग मोबाइल एप का यूज प्रत्येक स्मार्टफोन यूजर करता है जिससे वो अपने दोस्तों या परिजनों से जुड़ा रहता है। हालांकि अभी तक आए सभी सोशल नेटवर्किंग एप्स की कुछ न कुछ सीमाएं हैं। लेकिन अब ‘सगुन’ Sagoon नाम से एक नया मोबाइल एप आया है जो सबसे अनोखा है। यह एप पारस्परिक संपर्क का विकल्प उपलब्ध कराने समेत ही यूजर्स को कमाई कराने का मौका भी देता है।

सोशल स्टार्टअप
Sagoon एप एक सोशल स्टार्टअप है जो परिजनों, मित्रों और सहकर्मियों के बीच घनिष्ठता लाने में मदद करता है। इस एप वो आपस में घुलते मिलते हैं तो कमाई भी होती है। इस एप का यही यह फीचर इसको अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अलग करता है। सगुन एप ने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये कंपनी के तीसरे दौर की फंडिंग में निवेश करने हेतु भारतीय यूजर्स को आमंत्रित किया है।

मिलेगा कमाई का हिस्सा
सगुन एप के संस्थापक और आर्किटेक्ट गोविंद गिरी ने कहा है कि मौजूदा सोशल प्लेटफॉम वैश्विक यूजर्स की जरूरतें पूरी नहीं कर पाते लेकिन यह एप इस कमी को पूरा करने मेंमदद करेगा। यूजर्स ‘सगुन’ परिवार का एक सदस्य है। कंपनी जो कुछ कमाएगी, उसका लाभांश उन्हें देगी जो यूजर्स की खरीदारी व उपहार देने संबंधी जरूरतें पूरी करेग।

सगुन की मुख्य बातें
माई डे- इस विकल्प के जरिए आप अपनी समय-सारणी, कार्य करने की सूची और उनको बार-बार याद दिलाने की व्यवस्था कर आप अपनी उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। इसके जरिए अपने मित्रों से साझा कर मिलने का समय निर्धारत करें।

मूड टॉक- यह एक चैट फीचर है जो यूजर्स को शब्दों के बदले ‘मूड’ यानी कि ‘मिजाज’ से संपर्क करने की अनुमति देता है। यूजर्स इसमें पहले से ही तैयार मूड लगा सकते हैं, जैसे कि खुशी, दुख, बीमार, वगैरह आदि। यह 24 घंटे बाद खुद-ब-खुद हट जाएगा।

सीबेट- इसका मतलब है गोपनीयता। यह यूजर्स को विभिन्न विचारों और समुदायों के अंदर गोपनीयता बनाए रखते हुए सीखने, ढूंढऩे और अनुभव प्राप्त करने की अनुमति देता है। इसके जरिए यूजर्स एक-दूसरे को गोपनीय मैसेज भी भेज सकते हैं, जो पढ़ने के बाद मिट जाएंगे।