इलेक्ट्रॉनिक कंपनी LG (एलजी)ने भारत में अपनी ड्यूलकूल की नई रेंज को लॉन्च किया है। LG ने AI+ हेल्थ और हाइजीन पोर्टफोलियो के तहत इन्वर्टर एयर कंडीशनर (AC) के तौर पर पेश किया है। LG के लेटेस्ट AC में न सिर्फ डिजाइन नया है बल्कि कई अच्छे और एडवांस्ड फीचर्स भी इनमें देखने को मिलते हैं। एलजी एयर कंडीशनर पेश में AI +, प्लाजमास्टर आयनाइजर ++, हॉट एंड कोल्ड, और एलजी थिनक्यू (WIFI एसी) जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें वायस कंट्रोल का एक्सेस भी मिलता है जिससे यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए एसी को ऑपरेट कर सकते हैं। 2023 में रेंज बेहतर एनर्जी सेविंग के लिए नई BEE स्टार रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।