scriptLockdown: Mi Router AX1800 बना देगा Internet Speed को सुपर फास्ट, जानें खासियत | Mi Router AX1800 Launch With Dual-Band Wi-Fi 6 Support | Patrika News
होम अप्लाएंसेज

Lockdown: Mi Router AX1800 बना देगा Internet Speed को सुपर फास्ट, जानें खासियत

Mi Router AX1800 लॉन्च
Dual-Band Wi-Fi 6 Support से है लैस
15 मई से शुरू होगी सेल ( Mi Router AX1800 Sale )

नई दिल्लीMay 13, 2020 / 04:02 pm

Pratima Tripathi

Mi Router AX1800 Launch With Dual-Band Wi-Fi 6 Support

Mi Router AX1800 Launch With Dual-Band Wi-Fi 6 Support

नई दिल्ली। Xiaomi ने लॉकडाउन के बीच घर से काम करने वाले लोगों के लिए Mi Router AX1800 लॉन्च किया है। ये Dual-Band Wi-Fi 6 सपोर्ट के साथ है और इसका डिजाइन बाकी राउटर जैसा ही है। Mi Router AX1800 OFDMA टेक्नोलॉजी है जो इंटरनेट की स्पीड को 66 फीसदी बढ़ाता है। फिलहाल इस कंपनी ने चीन में पेश किया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इस भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

Mi Router AX1800 price

Mi Router AX1800 price को चीन में CNY 329 (करीब 3,500 रुपये ) में उतारा गया है। इसकी सेल 15 मई से शुरू होगी। फिलहाल Mi Router प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। अगर ऑफर्स की बात करें तो प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ये राउटर महज CNY 299 ( करीब 3,200 रुपये ) में बेचा जाएगा। ग्राहक इसे शोआमी के अधिकारिक ई-स्टोर से बुक कर सकते हैं।

Mi Router AX1800 specifications

Mi Router AX1800 शाओमी द्वारा लॉन्च किया गया दूसरा राउट है। इसमें Wi-Fi 6 support दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने फरवरी में Mi AIoT Router AX3600 लॉन्च किया था। नए राउट में quad-core Qualcomm IPQ6000 SoC है जो 1.2GHz Cortex-A53 CPU के साथ आता है। इसमें 256MB रैम और 128MB ROM मौजूद है।

Huawei App Gallery में नहीं मिलेगा Whatsapp, FB, Instagram और Messenger

गौरतलब है कि हाल ही में भारत में Xioami ने Mi 30W Wireless Charger लॉन्च किया है। इसमें कीमत 2,299 रुपये है। इस वायरलेस चार्जर पर ऑफर भी मिल रहा है। इसकी प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक को ये सिर्फ 1,999 में बेचा जाएगा। इसकी सेल 18 मई से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बात दें कि चीन में Mi 30W Wireless Charger को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया जा चुका है। बाजार में इसकी सीधी टक्कर OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger से देखने को मिलेगी। इसकी कीमत 3,990 रुपये है और इसे अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया है।

Home / Gadgets / Home Appliances / Lockdown: Mi Router AX1800 बना देगा Internet Speed को सुपर फास्ट, जानें खासियत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो