गर्मी से मिलेगी राहत:
क्लाउड 3 पंखे के लॉन्च के मौके पर राकेश खन्ना ( एमडी एवं सीईओ, ओरिएंट इलेक्ट्रिक) ने कहा, 34 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्मी हो जाने पर पंखे कम प्रभावी हो जाते है, इसी सोच के साथ हमने इस इनोवेटिव पंखे को विकसित किया है। क्लाउड 3 पंखा हवा के तापमान को 12 डिग्री सेल्सियस तक कम करता है।
इसमें एक इन-बिल्ट क्लाउड चैंबर है, जो पानी को बादलों जैसे नैनोपार्टिकल्स में बदलता है, जिससे हवा में फौरन ठंडक आ जाती है, तथा एयरोडाईनैमिक डिज़ाईन के फैन ब्लेड ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैला देते हैं। हम प्रीमियम फैन सेगमेंट में अग्रणी कंपनियों में से एक हैं, और हमें उम्मीद है कि क्लाउड 3 पंखे के साथ इस सेगमेंट में हमारी पोजिशनिंग और ज्यादा मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें : 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुए नए नैकबैंड, कीमत महज इतनी