30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Samsung ने लॉन्च किया अचार बनाने वाला माइक्रोवेव, अब मिनटों में बनेगा हर तरह का अचार, जानिए कीमत

अब आपको घर पर अचार (Pickle) बनाने के लिए सामग्री को हफ़्तों तक धूप में सुखाने की जरूरत नहीं पड़ने वाली, क्योकि अब आप मिनटों में ही घर आप स्वादिस्ट अचार बना सकते हैं। Samsung ने बिलकुल नया पिकल मोड माइक्रोवेव पेश किया है, जिसमें यूजर्स हफ्तों तक धूप में सुखाने की मुश्किलों से बचते हुए अपने पसंदीदा अचार तैयार कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 4 Nov 2022, 2:46 PM IST

samsung_india.jpg

अब आपको घर पर अचार (Pickle) बनाने के लिए सामग्री को हफ़्तों तक धूप में सुखाने की जरूरत नहीं पड़ने वाली, क्योकि अब आप मिनटों में ही घर आप स्वादिस्ट अचार बना सकते हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने बिलकुल नया पिकल मोड माइक्रोवेव पेश किया है, जिसमें यूजर्स हफ्तों तक धूप में सुखाने की मुश्किलों से बचते हुए अपने पसंदीदा अचार तैयार कर सकते हैं।


अब आपको घर पर अचार (Pickle) बनाने के लिए सामग्री को हफ़्तों तक धूप में सुखाने की जरूरत नहीं पड़ने वाली, क्योकि अब आप मिनटों में ही घर आप स्वादिस्ट अचार बना सकते हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने बिलकुल नया पिकल मोड माइक्रोवेव पेश किया है, जिसमें यूजर्स हफ्तों तक धूप में सुखाने की मुश्किलों से बचते हुए अपने पसंदीदा अचार तैयार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज़! अगले हफ्ते से 5G सर्विस का कर सकेंगे इस्तेमाल


नई पीढ़ी और कामकाजी प्रोफेशनल्स को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया इस इनोवेटिव पिकल मोड के साथ यह नया माइक्रोवेव उपभोक्ताओं को घर के आरामदेह माहौल में बैठ कर सालों भर सेहतमंद तरीके से भांति-भांति के अचार बनाने की सुविधा देता है। यह नया माइक्रेवेव 28-लीटर की क्षमता में उपलब्ध है और इसकी कीमत 24,990 रुपये है।


पिकल मोड माइक्रोवेव सभी पीढ़ियों के लिए मिनटों में स्वादिष्ट अचार तैयार करना बेहद आसान बनाता है। इस माइक्रोवेव की मदद से आम, हरी मिर्च, इंडियन गूजबेरी, मूली, अदरक, गोभी और नींबू के अचार बनाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 32 से 55 इंच साइज़ में आते हैं ये बेस्ट Smart TV, कीमत 8499 रुपये से शुरू

पिकल मोड माइक्रोवेव मसाला, तड़का और सन-ड्राई रेसिपी बनाने का फीचर भी पेश करता है। इसमें स्लिमफ्राई फीचर भी है जो सेहतमंद तरीके से भोजन पकाने के लिए बहुत कम तेल का इस्तेमाल करता है, हॉटब्लास्ट फीचर है जिससे 50% ज्यादा तेजी से खाना पकता है और साथ ही माइक्रोवेव में रोटी और नान बनाने के फीचर भी उपलब्ध हैं।


इस मौके पर सैमसंग इंडिया में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा, “अचार भारतीय भोजन का एक अभिन्न हिस्सा हैं और हमारी बचपन की कई यादों को ताजा कर देते हैं। पिकल मोड माइक्रोवेव के साथ हम उम्मीद करते हैं कि हमारे उपभोक्ताओं को आसानी से, जल्दी और सेहतमंद तरीके से घर पर बने अचार का स्वाद मिल सकेगा।”