30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज़! अगले हफ्ते से 5G सर्विस का कर सकेंगे इस्तेमाल

Apple अगले हफ्ते से iOS बीटा प्रोग्राम को शुरू करने वाली है,जिसके चलते भारत में iPhone के यूज़र्स को 5G सर्विस मिल पाएगी। इससे यूज़र्स स्पीड टेस्ट कर सकेंगे और साथ ही अपना फीडबैक भी शेयर कर सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 3 Nov 2022, 2:49 PM IST

appl.jpg

देश में हाल ही में 5G सर्विस की शुरुआत हुई है, जिसके बाद से स्मार्टफोन में यह सर्विस उपलब्ध कराने के लिए कंपनियां नए फोन्स लॉन्च कर रही हैं। लेकिन अगर आप Apple iPhone यूजर्स हैं तो यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है। Apple अगले हफ्ते से iOS बीटा प्रोग्राम को शुरू करने वाली है,जिसके चलते भारत में iPhone के यूज़र्स को 5G सर्विस मिल पाएगी। इससे यूज़र्स स्पीड टेस्ट कर सकेंगे और साथ ही अपना फीडबैक भी शेयर कर सकेंगे।


5G रोलआउट अपडेट

रिपोर्ट्स की माने तो Apple ने C-DOT मेंबर्स के साथ मुलाकात की है और उन्हें यह जानकारी दी है कि वो iOS बीटा अपडेट रिलीज करने वाली है। आपको बता दें की अगले हफ्ते कंपनी iOS बीटा प्रोग्राम भारत में रिलीज़ करेगी,जिसके तहत भारतीय यूज़र्स iPhone में 5G सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं यह टेस्ट प्रोग्राम होगा और दिसंबर में कंपनी 5G का स्टेबल अपडेट रोलआउट करेगी।


Apple की तैयारी अपने यूज़र्स तक 5G सर्विस पहुँचने के लिए Apple कई भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिल काम कर रही है। कंपनी की माने तो जैसे ही नेटवर्क वेलिडेशन और क्वालिटी टेस्टिंग हो जाएगी,वैसे ही आईफ़ोन यूज़र्स के लिए 5G सर्विस का स्टेबल अपडेट रिलीज़ कर दिया जाएगा।


5G सर्विस इन्हें मिलेगी

Apple के बीटा प्रोग्राम के तहत Jio और Airtel यूज़र्स अगले हफ्ते से 5G सर्विस का आनंद उठा सकेंगे,जो 4G के मुक़ाबले 20 गुना तेज़ इंटरनेट प्रोवाइड करेगा। वहीं, ख़बरों की माने तो यूज़र्स को iOS अपडेट के साथ कई नए फीचर्स भी मिल जाएंगे।


इन iPhones को मिलेगी 5G सेवा

Apple के कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुई iPhone 14 सीरीज के साथ-साथ iPhone 13 सीरीज, iPhone 12 सीरीज और iPhone SE (3rd generation) के यूज़र्स 5G सेवा इस्तेमाल कर पाएंगे।


Android यूजर्स को जल्दी मिलेगी 5G सर्विस

रिपोर्ट्स की माने तो Apple के साथ-साथ Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और Realme भी अपने यूज़र्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए 5G सर्विस रोल आउट करने की तैयारी में है। आपको बता दें, कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।