इनमें 32 इंच डिस्प्ले, 49 इंच डिस्प्ले और 55 इंच डिस्प्ले दिया गया है। तीनों टीवी ब्लूटूथ वर्जन 4.2 सपोर्ट, रिमोट पर 11 नए बटन और वॉयस सर्च बटन के साथ आते हैं। कंपनी ने यह भी कहा है कि नए मी टीवी Eros Now, Jio Cinema, Hooq और Epic सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके अलावा ओवर-द-एयर (OTA) की मदद से नए मी टीवी मॉडल के PatchWall UI में अमेजन प्राइम वीडियो सपोर्ट दिया जाएगा। एंड्रॉयड टीवी होने की वजह से नए मी टीवी वेरिएंट में आपको गूगल प्ले स्टोर, क्रोमकास्ट और अन्य गूगल ऐप्स जैसे कि YouTube, प्ले म्यूजिक मिलेंगे।