नई दिल्ली: शाओमी ने Mijia Internet Washing Machine ( इंटरनेट वॉशिंग मशीन ) ऐंड ड्रायर 1C चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2099 युआन (करीब 22,500 रुपये) रखी गयी है और इसकी सेल 9 अप्रैल से शुरू होगी। ये 10 किग्रा कैपेसिटी के साथ है और इसमें कंट्रोल पैनल में एबीएस इंजेक्शन मॉड्यूलिंग और थिन वॉल लाइट ट्रांसमिशन सॉल्यूशन दिया गया है।