Mi TV 4A Pro में FHD+ डिस्प्ले पैनल और HDR है। इसमें Amlogic 64-bit क्वॉड कोर सीपीयू है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 1.5GHz, 2 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और माली -450 GPU है। यह टीवी AI वॉयस रिक्गनाइजेशन टूल्स के साथ है। इतना ही नहीं इसका रिमोट वॉयस सर्च के साथ आता है। वहीं टीवी में पहले से Youtube, Google Plya Music पहले से इंस्टॉल मिलेगा। साउंड के लिए 20W स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। टीवी में 3 HDMI ports, 2 USB ports, S/PDIF input, Bluetooth v4.2, Wi-Fi, और ईथरनेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Mi LED TV 4A Pro के 32 इंच की कीमत 14,999 रुपये, 49-इंच वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 55 इंच वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। इसपर कंपनी की तरफ से दो साल का वारंटी भी दिया जा रहा है।