स्मार्ट डस्टबिन के अगर फीचर की बात करें तो इसकी ऊंचाई 40 cm है, जबकि इसका पूरा वजन 3.5 किलोग्राम है। इसमें 15.5 लीटर कूड़ा डाल सकते हैं। इस डस्टबिन में प्लास्टिक लगाने की जरूरत नहीं पड़ेंगी, क्योंकि यह ऑटोमैटिक कूड़े को पैक करके दूसरे प्लास्टिक को डस्टबिन में लगा देगा। बता दें कि आपको डस्टबिन को चार्ज भी करना होगा। पावर के लिए 12 बोल्ट की बैटरी दी गयी है, जिसे चार्ज होने में ढ़ाई घंटे लगेंगे। इसमें एलईडी लाइट भी दिया गया है, जो बैटरी खत्म होने का सिग्नल देगा।