
अंकज्योतिष 07 जून 2019: आज पीले रंग का फूल अपने पास रखें, धन लाभ होगा
अंक 01: अगर स्वजनों का खोया हुआ विश्वास फिर से पाना चाहते हैं तो अपनी बात पर कायम रहते हुए कार्य करने होंगे। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए कई मौके मिलेंगे। अनुकूलता के लिए रुपयों के लेनदेन से बचकर रहें।
अंक 02: रिश्तेदारी में आए किसी शुभ प्रसंग में भाग लेने का मौका मिल सकता है व लघु यात्रा करना पड़ सकती है। काल परिस्थिति अपने पराए के मध्य भेद करना सिखा देगी। अनुकूलता के लिए किसी भी मंदिर में कच्चा अन्न (सीधा) चढ़ाएं।
अंक 03: पहले से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निराश न हों व आर्युवेद को अपनाने का प्रयास करें। किसी अच्छे सृजनात्मक कार्यों में इस सप्ताह खुब धन खर्च होगा। अनुकूलता के लिए घर पधारे भिक्षुक को खाली हाथ न लौटाएं।
अंक 04: निजी संबंधों में आपसी सामंजस्य से दुनिया की तमाम मुसिबतों से निपटने में सक्षम होंगे। अपनों के द्वारा मिला छलावा व बाहरी व्यक्ति से मिली मदद मन को उद्वेलित करेगी। अनुकूलता के लिए कमलगट्टे की माला से लक्ष्मी मंत्र का जप करें।
अंक 05: विद्यार्थियों को दिन की शुरुआत में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा किंतु कुशाग्र बुद्धि से समस्या मिनटों में हल होगी। ऋण चुकाने का संकट पूरे समय परेशान रखेगा। अनुकूलता के लिए कनेर का पुष्प देवी मंदिर में चढ़ाएं।
अंक 06: पैतृक कारोबार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मुकदमे में विपरित पक्ष के हावी होने से भविष्य में होने वाले नुकसान से माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देगी। अनुकूलता के लिए तामसिक भोजन का सेवन न करें।
अंक 07: अपने पर बढ़ रहे कर्ज के बोझ को कम करने के लिए किसी संपत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है। दूसरों के बजाए स्वविवेक से लिए गए निर्णय में अपेक्षाकृत अधिक सफल रहेंगे। अनुकूलता के लिए तुलसी जी की 5 परिक्रमा लगाएं।
अंक 08: मन न लगने की स्थिति में घर परिवार के महत्वपूर्ण कार्यों को बतौर प्रयोग न करें अन्यथा बड़ा नुकसान संभव है। किसी नवनिर्माण के लिए किये गए प्रयास सफल होने लगेंगे। अनुकूलता के लिए शिवजी पर 11 बिल्वपत्र चढ़ाएं।
अंक 09: विवेकपूर्ण निर्णय लेने से रिश्तेदारी में मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अति विकट परिस्थितियों में भाई-बहनों का साथ किसी बड़ी अपमानजनक घटना से बचाए रखेगा। अनुकूलता के लिए किसी भी धार्मिक पुस्तक का पठन करें।
Published on:
05 Oct 2019 06:30 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
