
अंकज्योतिष 04 जून 2019: आज का दिन इन अंकों के जातकों के लिए रहेगा सर्वोत्तम
अंक 01: अत्याधिक भागदौड़ व अस्त व्यस्त खानपान से सेहत पर विपरित असर पड़ सकता है। बुजुर्गों की व्यक्तिगत समस्या का निपटारा होने से उनसे अपेक्षित सहयोग मिलने लगेगा। अनुकूलता के लिए कोई भी एक पितांबरी वस्त्र धारण करें।
अंक 02: नौकरों से शतप्रतिशत सहयोग के लिए होशियारी से काम लें अन्यथा स्वयं मेहनत करनी होगी। उच्च अध्ययन व नौकरी दोनों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अनुकूलता के लिए 5 प्रकार के फल मंदिर में चढ़ाएं।
अंक 03: परिवार से भरपूर प्रोत्साहन व सहयोग मिलने लगेगा। अपनी रूचि के खत्म होने के बावजूद भी युवाओं को सोच में व काम करने के तरीकों में व्यापक बदलाव लाना होगा। अनुकूलता के लिए निशक्तजन को भोजन कराएं।
अंक 04: जीवनसाथी को कर्मक्षेत्र में सहयोगी बनाने का निर्णय लेने से भविष्य सुरक्षित नजर आएगा। जिस योजना में लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसमे परिणाम मिलने शुरू होंगे। अनुकूलता के लिए दिन के किसी भी समय कुछ देर ध्यान लगाएं।
अंक 05: खर्चों पर काबू करने के प्रयास में नाकामयाब रहेंगे। सामाजिक सेवा के कार्य पूर्ण रूप से स्वेच्छा व आत्मप्रेरित होते हैं, अतः इस सोच को अपनाते हुए समस्त कार्य करें। अनुकूलता के लिए किसी से भी उपहार लेने से बचें।
अंक 06: परिवार में दिखावे के कारण हैसियत से अधिक खर्च होने से परेशानी निर्मित हो सकती है। स्वजनों के विरोध के बावजूद हाथ मे लिये कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल संत प्रवचन का श्रवण करें।
अंक 07: आय के नये स्रोत की तलाश करनी पड़ सकती है। बहुत दिनों बाद सफलता से रू-ब-रू होंगे। अगर काम में कोई सफलता नहीं मिल रही है, तब भी जोखिम उठाने से बचना चाहिए। अनुकूलता के लिए कुछ देर नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
अंक 08: विद्यार्थियों के लिए दिन की शुरूआत अच्छी रहेगी। नये कार्य में किये गए प्रयास के फायदे मिलने लगेंगे। सामाजिक कार्य में सहभागिता को सीमित रखना जरूरी होगा। अनुकूलता के लिए मौसमी फल का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 09: वाहन चलाने में नियमों की अनदेखी करने से बचें। व्यवसायिक वृद्धि के लिए नये लोगों से मेलजोल बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक समस्या यथावत रह सकती है। अनुकूलता के लिए गणेश मंदिर में पंचरंगी धागा चढ़ाएं।
Published on:
26 Oct 2019 06:30 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
