
अंक 01: कार्यस्थल पर अपने से कनिष्ठ लोगों पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाए सहजरूप से काम करने दें। खाने-पीने में अरूचि का असर अच्छी सेहत पर पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए मंदिर में श्वेत पुष्प की माला चढ़ाएं।
अंक 02: सामाजिक मर्यादाओं के पालन में सप्ताहरंभ में थोड़ी दिक्कतें आ सकती है, किंतु धीरे-धीरे अपनी आदतों में शुमार हो जाएगी। काम करने में थोड़ी कमजोरी महसूस होगी। अनुकूलता के लिए स्वच्छ जल के अपव्यय से बचकर रहें।
अंक 03: पहले से चल रहे आर्थिक विवादों को निपटाने के लिए जमीनों का हस्तांतरण करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों में खोए आत्मविश्वास के पुनः आने से काफी राहत महसूस करेंगे। अनुकूलता के लिए चिटियों को दाना डालें।
अंक 04: युवाओं के लिए नैतिक मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक है, जितने पहले होते थे, इस वचन को ध्यान में रखकर कार्य करें। आत्मविश्वास के कारण समस्त कार्य समय पर होंगे। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल उगते सूर्य को अर्घ्य दें।
अंक 05: जीवन की भागदौड़ में जोखिम लेने के बजाए सामान्य जीवन जीने का प्रयत्न करें। बोलचाल की भाषा में नियंत्रण, रिश्तेदारी में चल रहे मनमुटाव को कम कर सकता है। अनुकूलता के लिए किसी भी मंदिर में 11 परिक्रमा लगाए।
अंक 06: बुजुर्गों के स्वास्थ्य में आई प्रतिकुलता चुनौती भरी होगी। अतः इसे हल्के से ना लेकर मजबूती से सामना करें। निजी संबंधों में मतभेद दूर होने की शुरुआत आज से हो जाएगी। अनुकूलता के लिए सामर्थ्य अनुसार पसंद की वस्तु उपहार में दें।
अंक 07: कार्यालय की जरूरी वस्तु के समय पर मिलने से दिल को काफी तसल्ली मिलेगी। बच्चों की आत्मनिर्भरता मन को काफी सुकुन व राहत देने वाली साबित होगी। अनुकूलता के लिए कुछ देर प्रकृति के सानिध्य में रहें।
अंक 08: कार्यस्थल के बेतहाशा खर्चों पर रोक लगाने की कोशिशें सफल होती दिखाई देगी। युवाओं को नैतिक पतन के कारण होने वाली हानि से खुद को बचाए रखना होगा। अनुकूलता के लिए तय समय में प्रत्येक कार्य करें।
अंक 09: आर्थिक मंदी के कारण कारोबारी लाभ में आयी कमी को पाटने के लिए अपनी जरूरतों को सीमित करना होगा। गलत मदों में हुआ खर्च पूरे समय परेशान करेगा। अनुकूलता के लिए घर में सलाह देने से बचकर रहें।
Published on:
27 Sept 2019 06:30 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
