5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक 7 वाले सफेद वस्त्र धारण करें, 9 वाले देवी मंदिर में अर्पित करें कनेर का पुष्प

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक 7 वाले सफेद वस्त्र धारण करें, 9 वाले देवी मंदिर में अर्पित करें कनेर का पुष्प
2 min read
Google source verification
numerology


अंक 01: भूमि-भवन से जुड़े समस्त कार्यों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र में भावावेष से परे हटकर निर्णय लें। सामाजिक व्यक्तियों की चिंताओं में बढ़ोतरी होगी। अनुकूलता के लिए जरूरतमंद को कच्ची भोजन सामग्री दान में दें।


अंक 02 : युवाओं के धन घुमने फिरने में खर्च होगा। भौतिकवाद के कारण बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन दिखेगा। व्यवसाय बढ़ाने के उदेश्य से की गई यात्राएं सफलता दिलवाएगी। अनुकूलता के लिए किसी मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।


अंक 03: अत्याधिक व्यसनों को कम न कर पाने के कारण तन व मन दोनों से नुकसान हो सकता है। अपने द्वारा शिक्षित परिचितों का रूखा व्यवहार मन को मानसिक वेदना पहुंचाएगा। अनुकूलता के लिए पीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।


अंक 04: किसी तीर्थ स्थान की यात्रा में धन खर्च के योग बन रहे हैं। अपने बुद्धि विवेक के प्रयोग से संकट दूर होगा। जनपक्ष का समूचित सहयोग न मिल पाने के कारण चिंतित रहेंगे। अनुकूलता के लिए लाल कपड़े में जायफल बांधकर अपने पास रखें।


अंक 05: संतानपक्ष भविष्य के प्रति चिंता में और अधिक इजाफा करेंगे। भाग्य की प्रबलता नौकरी में बहुत ऊपर ले जाएगी। स्वविवेक से काम करने की ओर ध्यान देना होगा। अनुकूलता के लिए पक्षियों को सिर्फ ज्वार खिलाएं।


अंक 06: व्यवसाय के क्षेत्र में सोच के विपरित तरक्की मिलेगी। वाहनों से संबंधित रूके हुए कामकाज से गति पकड़ने लगेंगे। अपनी पूर्ण प्रतिभा का समुचित उपयोग नहीं हो पाएगा। अनुकूलता के लिए यथासंभव मौनव्रत का पालन करें।


अंक 07: कार्यस्थल पर लापरवाही के चलते नुकसान हो सकता है। आज युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय रहेगा। पुण्य कर्म का प्रताप मंदी के दौर में कारोबार में देखने को मिलेगा। अनुकूलता के लिए श्वेत वस्त्र जरूर धारण करें।


अंक 08: अपमान से बचने के लिए आलस्य से दूर रहना होगा। व्यवसाय में आए आकस्मिक ऋण के संकट दूर होंगे। धन संपत्ति के पारिवारिक विवाद के हल होने में तेजी रहेगी। अनुकूलता के लिए मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।


अंक 09: कोर्ट-कचहरी के कार्यों में उदासीन रवैया अपने पक्ष को विपरित दिशा में ले जा सकता है। जोखिम के कार्यों में ध्यान बंटने की संभावनाओं को देखते हुए सावधानी से काम लें। अनुकूलता के लिए देवी मंदिर में कनेर का पुष्प अर्पित करें।