5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: इन अंक वालों के लिए बेहद खास है रविवार का दिन

इन अंक वालों के लिए बेहद खास है रविवार का दिन
2 min read
Google source verification
ank jyotish

अंकज्योतिष 04 जून 2019: आज का दिन इन अंकों के जातकों के लिए रहेगा सर्वोत्तम

अंक 01: नैतिक मूल्य आज भी प्रासंगिक है, इस वचन को ध्यान में रखकर कार्य करें। पहले से चल रहे आर्थिक विवादों को निपटाने के लिए जमीनों का हस्तांतरण करना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।


अंक 02: जीवन की भागदौड़ में जोखिम लेने के बजाए सामान्य जीवन जीने का प्रयत्न करें। कार्यस्थल के बेतहाशा खर्चों पर रोक लगाने की कोशिशें सफल होती दिखाई देगी। अनुकूलता के लिए नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।


अंक 03: विद्यार्थियों में खोए आत्मविश्वास के पुनः आने से काफी राहत महसूस करेंगे। घर परिवार के प्रति जवाबदेही समझें। जमीन जायदाद के घरेलू मामलों के निपटारे में प्रगति होगी। अनुकूलता के लिए बहते जल में तांबे का सिक्का प्रवाहित करें।


अंक 04: कार्यस्थल पर अपने से कनिष्ठ लोगों पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाए सहज रूप से काम करने दें। किसी से अनबन के योग होने की स्थिति के कारण संभलकर रहें। अनुकूलता के लिए खड़े हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं।


अंक 05: मति का समुचित उपयोग नहीं कर पाएंगे। नौकरों से एक निश्चित दायरे में रहकर ही संबंध बनाते हुए चलें अन्यथा वे भलमनसाहत का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अनुकूलता के लिए कन्याओं को यथाशक्ति भोजन कराएं।


अंक 06: खाने-पीने में अरूचि का असर अच्छी सेहत पर पड़ सकता है। मौज-मस्ती में तन व धन, दोनों ओर से खुब खर्च होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में आई प्रतिकुलता चुनौती भरी होगी। अनुकूलता के लिए घर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।


अंक 07: दोस्ती के भरोसे दिया गया ऋण समय पर न मिलने से अपनी बदनामी करवा सकता है। बच्चों की आत्मनिर्भरता अपने मन को काफी सुकुन व राहत देने वाली साबित होगी। अनुकूलता के लिए पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करें।


अंक 08: परोपकार के कार्यों को बिना किसी लालच के करना होगा। शैखी बघारने की आदत के कारण बिना सोचे समझे कठिन कार्यों को हाथ में लेने से परेशानी में आ जाएंगे। अनुकूलता के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।


अंक 09: परिवार में सुख शांति को बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष व त्याग की भावना को अपनाना होगा। व्यक्तिगत संबंधों में अनबन की संभावना देखते हुए चुप रहना ही बेहतर रहेगा। अनुकूलता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।