5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार

मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार
2 min read
Google source verification
ank jyotish

अंकज्योतिष 14 जून 2019: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत से परिवर्तन लेकर आएगा

अंक 01: कामकाज मे अर्थ की व्यवस्था होने से परेशानी दूर होगी। व्यावसायिक यात्राओं की अधिकता रहेगी। लघु उद्योगों में पहले से चल रही मशीनरी से संबंधित रूकावटें दूर होगी। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल कुछ देर शिवजी का ध्यान करें।


अंक 02: निकटतम व्यक्तियों से अच्छे संबंधों के कारण साझेदारी को सुचारू रूप से चला पाने में आसानी रहेगी। अधिकांश समय को व्यावसायिक यात्राओं में गुजारना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए सवा मन अनाज दान में दें।


अंक 03: संतान पक्ष के प्रति अपने रूखे व्यवहार का संबंधों पर विपरित असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। अनुकूलता के लिए पक्षियों को दाना चुगाएं।


अंक 04: युवाओं को भविष्य के प्रति सोच में नये तरीकों को अपनाने व उसे क्रियान्वित करने के प्रति गंभीरता से विचार करना होगा। व्यावसायिक कामकाज में तेजी का रूख बना रहेगा। अनुकूलता के लिए हनुमानजी के पैरों में थोड़ा सा सिंदूर लगाएं।


अंक 05: विभागीय परीक्षाओं के प्रति अरूचि के चलते हाथ आए मौकों को गवाना पड़ सकता है। जमीनों के कामकाज में तेजी का रूख रहने से मन प्रसन्न रहेगा व व्यस्तता बढ़ेगी। अनुकूलता के लिए पीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।


अंक 06: त्वरित सौदों के निपटारे में जल्दबाजी न दिखाएं। व्यक्तिगत संबंधों में लचीला रूख अपनाने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त धनार्जन की स्थिति टालने का प्रयास करें। अनुकूलता के लिए पंचरंगी धागे की माला गणेश जी को पहनाएं।


अंक 07: रिश्तेदारी में आए शुभ प्रसंग में जिम्मेदारी को समझना होगा। साथ मिलकर किये गए काम सफल रहेंगे। व्यवसाय में परिवर्तन के प्रयास से सफलता दिखाई देने लगेगी। अनुकूलता के लिए स्वअर्जित आय से दान करें।


अंक 08: आध्यात्मिक प्रसंगों में व्यस्तता कार्य प्रभावित करेगी। काम के सिलसिले में लघु यात्रा के योग बनते हैं। भूलने की आदत अधिनस्थों के साथ रिश्तों में खटास डाल सकती है। अनुकूलता के लिए क्रोध में आने से बचकर रहें।


अंक 09: कामकाज के तरीके में बदलाव का असर रहेगा। अच्छी संगत का असर कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में आलस्य से अपमानित होना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए भैरो मंदिर में पीली ध्वजा चढ़ाएं।