8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: अपने अंक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आज का दिन

अपने अंक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आज का दिन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 7 Feb 2020, 6:30 AM IST

ank_jyotish.jpg

अंक 01: कार्यक्षेत्र में सतत जनसंपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार मे पूंजी की व्यवस्था के न होने से दिक्कतें बढ़ सकती है। शीत प्रकृति वाले तरल पदार्थों का सेवन सावधानीपूर्वक करें। अनुकूलता के लिए अनावश्यक हास्य-विनोद से बचें।


अंक 02: व्यवसाय में अपने बड़बोलेपन के कारणा अनबन हो सकती है। रूके हुए कार्यों में प्रगति होने लगेगी। अग्निकारक यंत्रों के प्रयोग में असावधानी से दूर्घटना घट सकती है। अनुकूलता के लिए स्व अर्जित आय से दान करने की कोशिश करें।


अंक 03: कला के क्षेत्र में सम्मिलित व्यक्तियों को शुभ परिणाम के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। नियमित पूजा-पाठ करने वालों के नित्य कर्म में विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं। अनुकूलता के लिए हिंसात्मक दृश्य देखने से बचकर रहें।


अंक 04: दाम्पत्य में निरसता के कारण अनबन हो सकती है। मनोरंजन में अत्याधिक धन खर्च के योग बनते हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अपने परिवार से दूर होना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए पक्षियों को ज्वार बाजरा खिलाएं।


अंक 05: किसी पुराने रोग के कारण तकलीफ बनी रह सकती है। अध्यात्म में की गई साधना के परिणाम देखने को मिलेंगे। बच्चों के सहयोगात्मक रवैये से मन प्रसन्न रहेगा। अनुकूलता के लिए बिल्वपत्र के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।


अंक 06: आपकी कार्यकुशलता के कारण आर्थिक स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। किसी से भी स्पष्ट बोलने की प्रवृत्ति से बचें। भावुकता में आकर लिए गए निर्णयों से नुकसान हो सकता है। अनुकूलता के लिए घर आए भिक्षुक को निराश नहीं करें।


अंक 07: निज संबंधों के आपसी विवाद में दूसरे की सलाह से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर भोजन का सेवन करें। भूमि-भवन में निवेश सोच समझकर करें। अनुकूलता के लिए स्वयं के पुराने जूते-चप्पल का त्याग करें।


अंक 08: अपने कार्यक्षेत्र में मेहनतकश व्यक्ति को असावधानी से चोट लग सकती है। पहले से रूके हुए धन के प्राप्त होने के योग बनते हैं। जनमानस अपना विरोधी हो सकता है। अनुकूलता के लिए मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।


अंक 09: उच्च शिक्षित छात्रों में मानसिक उत्साह के कारण लंबे समय से बना तनाव कम होगा। कारोबार को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यशैली में व्यापक बदलाव लाना होगा। अनुकूलता के लिए निशक्तजन को भोजन कराएं।