5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: क्या कहते हैं आपके भाग्यांक और कैसा रहने वाला है आज का दिन रविवार

क्या कहते हैं आपके भाग्यांक और कैसा रहने वाला है आज का दिन रविवार
2 min read
Google source verification
Ank Jyotish

अंकज्योतिष 03 जून 2019: आज आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, दिन रहेगा उत्तम

अंक 01: कार्यस्थल पर किसी नई योजनाओं को पूरा करने के लिए सहकर्मियों के साथ भागीरथी प्रयास करने होंगे। लाभांश का अधिकांश हिस्सा घर की जरूरतों पर खर्च होगा। अनुकूलता के लिए भोलेनाथ को आकड़े के पुष्प चढ़ाएं।


अंक 02: आर्थिक मंदी के कारण कारोबारी लाभ में आई कमी को पाटने के लिए अपनी जरूरतों को सीमित करना होगा। गलत मदों में हुआ खर्च पूरे समय परेशान कर रख देगा। अनुकूलता के लिए श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं।


अंक 03: मन में उठ रही जिज्ञासा व लगन किसी नये काम को करने के लिए प्रेरित करेगी। आध्यात्मिक सत्संग मन को प्रसन्न रखेगा। बुजुर्गों की सेहत की अनदेखी से बचकर रहें। अनुकूलता के लिए गुलाबी रंग के वस्त्र का उपयोग करें।


अंक 04: मजदूरवर्ग पारिश्रमिक का अधिकांश हिस्सा मनोरंजन के क्षेत्र में खर्च कर देंगे जिससे परिवार की जरूरत में कमी करनी पड़ सकती है। कार्य के प्रति लगन सफलता दिलाएगी। अनुकूलता के लिए किसी देवी मंदिर में हलवे का भोग लगाएं।


अंक 05: कार्यस्थल पर अपने कार्यों के प्रति बरती गई लापरवाही किसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। वरिष्ठों से काम के लिए एक दो दिन का समय लेना अपने हित में रहेगा। अनुकूलता के लिए श्रीकृष्ण मंदिर में केले के पत्ते अर्पित करें।


अंक 06: विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कई तरह की कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। स्वाभिमान को कायम रखते हुए अभिमान की प्रवृत्ति से दूर रहना होगा। अनुकूलता के लिए भैरो मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।


अंक 07: शेयर बाजार में आई तेजी निवेश के लिए बाध्य करेगी। मित्रों के मध्य परिस्थितिजन्य अपना नुकसान हो सकता है। कामकाज में परिवर्तन की इच्छा कामयाब होगी। अनुकूलता के लिए किसी ब्राह्मण को रूद्राक्ष की माला दान में दें।


अंक 08: अल्प समय में धन कमाने की इच्छा गलत रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। सत्संग में भाग लेते हुए भी मन भौतिकतावादी जगत को भोगने की इच्छाओं से दूर नहीं हो पाएगा। अनुकूलता के लिए मौन व्रत का यथासंभव पालन करें।


अंक 09: अपने रंगीनी स्वभाव के कारण कार्यालय में साथियों के मध्य अपमानित होना पड़ सकता है। नये-नये व्यक्तियों से मिलना व संबंध बनाना व्यवसाय की दृष्टि से लाभदायी रहेगा। अनुकूलता के लिए नीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।