5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: जन्मांक के अनुसार जानें अपना 26 जनवरी का अंक राशिफल

जन्मांक के अनुसार जानें अपना 26 जनवरी का अंक राशिफल
2 min read
Google source verification
ank jyotish

अंकज्योतिष 30 मई 2019: आकस्मिक धनलाभ होगा, सभी कार्य जल्द पूरे होंगे

अंक 01: भोग-विलास में खर्चों पर ध्यान नहीं देने के कारण बचत को खोना पड़ सकता है। अकारण शिक्षा कार्य प्रभावित होगा। कार्यालय में किसी से भी अनावश्यक बातचीत से बचें। अनुकूलता के लिए श्रीकृष्ण माधवाय नमः मंत्र का जप करें।


अंक 02: वर्तमान समय में परिस्थितियों को देखते हुए जीवनसाथी को पूर्ण समानता देने का भाव रखना होगा। नौकरीपेशे व्यक्तियों को कार्य में मन न लगने की स्थिति से बचना होगा। अनुकूलता के लिए देवी मंदिर में पीले पुष्प की माला अर्पित करें।


अंक 03: शेयर बाजार में किये गए निवेश से अचानक हुए धन लाभ से ऋण को चुकाने का प्रयत्न करें। वर्तमान समय में दैनिक पूजन कर्म में ही ईश्वर भक्ति का अहसास होगा। अनुकूलता के लिए कुलदेवी का पूजन कर कार्य की शुरुआत करें।


अंक 04: परिवार व कामकाज के प्रति भविष्य की चिंताएं दैनिक दिनचर्या को अव्यवस्थित कर देगी। समस्त कानूनी दांव-पेंच अपनाने के बावजूद सफलता मिलना संदिग्ध दिखती है। अनुकूलता के लिए हरे रंग का उपयोग करने से यथासंभव बचें।


अंक 05: तेजी-मंदी के व्यवसाय में समय के साथ चलना होगा। दिन के अंत में भाग्य की प्रबलता अपने चरम बिंदु पर होगी। झगड़ा होने की स्थिति से बचने के लिए मौन रहें। अनुकूलता के लिए एक मांगरोल सुपारी अपने पास में रखें।


अंक 06: भूमि-भवन के कामकाज में पूंजी निवेश देखकर करें। अल्प समय के लिए बाहर की यात्रा के योग बनते हैं। अभिमानी प्रवृत्ति के बजाए झुककर कार्य करने की आदत डालें। अनुकूलता के लिए हनुमानजी को चने चिरोंजी का भोग लगाएं।


अंक 07: जरा सी चुक बड़े फायदे से वंचित कर सकती है। परिवार में बहुत से काम अपनी अनिच्छा के बावजूद करने होंगे। ध्यान न रखने से चोट लगने की संभावनाएं बनती है। अनुकूलता के लिए मंगलनाथ भगवान को पीली सरसों चढ़ाएं।


अंक 08: किस्मत से लाभ लेना अपने हित में रहेगा। विद्यार्थियों में भरपूर आत्मविश्वास पैदा होगा। भूमि-भवन के कामकाज में अचानक आई तेजी का लाभ उठाने में असफल रहेंगे। अनुकूलता के लिए सरस्वती वंदना कर कार्य की शुरुआत करें।


अंक 09: पारिवारिक कार्य बाकी सदस्यों को ध्यान में रखते हुए करने होंगे। आत्मबल भविष्य में प्रतियोगी परिक्षाओं में बेहद काम आएगा। कुशलता से दूसरों को बदलने में सफल रहेंगे। अनुकूलता के लिए भोलेनाथ को धतुरे का फूल अर्पित करें।