5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक के अनुसार इनके लिए शुभ है शुक्रवार

मूलांक के अनुसार इनके लिए शुभ है शुक्रवार
2 min read
Google source verification
Ank Jyotish

अंकज्योतिष 03 जून 2019: आज आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, दिन रहेगा उत्तम

अंक 01: बुजुर्गों की नसीहतों को ध्यान में रखें व अनुसरण करते हुए कार्य करना हित में रहेगा। नौकरीपेशे व्यक्ति को किये गए निस्वार्थ कार्यों के कारण तरक्की के मौके मिलेंगे। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल गौरी शंकर के दर्शन करें।


अंक 02: कार्य की अधिकता से शारीरिक दक्षता प्रभावित होगी। कार्यक्षेत्र में लिए गए फैसलों पर गंभीरता से विचार करें। मेहनतकश व्यक्ति को अपने कला-कौशल में कमी महसूस होगी। अनुकूलता के लिए श्वेत पदार्थों के सेवन से बचकर रहें।


अंक 03: जनहित के कामों में दिखावा न कर वास्तविक सहयोग करने से मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। समाज में बनाए संबंधों से व्यवसायिक लाभ लेने की कोशिशें सफल होगी। अनुकूलता के लिए स्वअर्जित आय से ही दान करें।


अंक 04: छोटी-छोटी शारीरिक तकलीफों को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रतिकुल रहेगा। धन लाभ को बचत योजनाओं में निवेश करने का लाभ देखने को मिलेंगे। अनुकूलता के लिए मौसमी फल का सेवन कर घर से निकलें।


अंक 05: धार्मिक सत्संग परिवार से निकट लाने में सहायक होगा। अध्ययनरत छात्रों को नियमित पढ़ाई में विशिष्ट प्रयास करने होंगे। खाने-पीने में अत्याधिक धन खर्च हो सकता है। अनुकूलता के लिए गणेश मंदिर में श्वेत पुष्प की माला चढ़ाएं।


अंक 06: नौकरों को समय पर भुगतान न कर पाने के कारण अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। निजी संबंधों में पहले से चल रही अनबन में धीरे-धीरे सुधार आएगा। अनुकूलता के लिए रूद्राक्ष की माला दान में दें।


अंक 07: आज किये गए अध्ययन से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी होगी। मेहनत के काम बिना किसी दिक्कत के पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अनुकूलता के लिए पीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।


अंक 08: तकरीबन परिस्थिति में तटस्थ रहने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को आगे बढ़ाने में जोखिम उठाने की जरूरत है। पशुपालकों की मानसिक चिंताएं कम होगी। अनुकूलता के लिए गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें।


अंक 09: विवादित स्थितियों में सहकर्मियों के मध्य अभिमानी प्रवृत्ति को कम कर सुलझाने में सार्थक पहल करनी होगी। दूसरों के भरोसे रहकर किये गए कार्यों में नुकसान संभव है। अनुकूलता के लिए असत्य वचन बोलने से बचकर रहें।