4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

02 जुलाई राशिफल : आज मिथुन राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, सतर्क रहें

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jul 01, 2018

aaj ka rashifal

02 जुलाई राशिफल : आज मिथुन राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, सतर्क रहें

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: कार्य स्थल पर मेहनत अधिक होगी, फल कम मिलेगा। शरीर कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे। आलस की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।

वृषभ राशिः संतान को कुसंगति से बचाएं। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी से की मजाक भारी पड़ेगी। जोखिम न लें, विवाद से बचें।

मिथुन राशिः आप अपना मार्ग भटक रहे हैं। संभल कर काम करें, धनहानि हो सकती है। अस्वस्थता रहेगी लेकिन आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। घर की साफ सफाई में समय बीतेगा।

कर्क राशिः काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते हैं, पर समझ नहीं आ रहा कहा करें। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

सिंह राशिः बहूत समय के बाद आज आप बहूत प्रस्सन रहेंगे। माता पिता के साथ यात्रा होगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

कन्या राशिः कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। अपनों से अनबन होगी, नौकरी में स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

तुला राशिः आप के मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हो। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अपनों से दुरिया बनेंगी। संपत्ति के सौदों में अड़चने आ सकती है।

वृश्चिक राशिः कभी भी किसी के भरोसे में रहकर काम ना करें। भरोसा खुद पर करना सीखें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख संभव है। संपति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

धनु राशिः आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है।

मकर राशिः काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। आर्थिक संकट दूर होगा।

कुंभ राशिः दिन की शुरूआत में आलस हावी रहेगा अपने आप को अकेला महसूस करेंगे भक्ति भाव में मन लगेगा कारोबार में मंदी का समय चल रहा है दोस्तों से आर्थिक लाभ होगा।

मीन राशिः किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आप असमंजस्य कि स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।