4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Iran Wedding Strike: शादी समारोह पर हमले में 4 की मौत, अमेरिका बोला- सेना से गलतियां हो जाती हैं, हम कर रहे जांच

JD Vance Iran Statement: ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमले के आरोपों से गुस्सा बढ़ा। ईरान ने बदला लेने की धमकी दी, जबकि अमेरिका ने घटना की गहराई से जांच करने की बात कही है।
2 min read
Google source verification
JD Vance on Iran Wedding Strike

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (Photo- ANI)

JD Vance Iran Statement: ईरान में शादी समारोह में हुए अमेरिकी हमले के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों का गुस्सा चरम पर है। इसे लेकर एक तरफ ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर अहमद वाहिदी ने बदला लेने की कसम खाई है, वहीं अमेरिका की तरफ से भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले की गहराई से और पूरी जांच कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अमेरिकी सेना कभी भी युद्ध के दौरान नागरिकों को निशाना नहीं बनाती है। फिर भी कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका इसकी जांच कर रहा है, क्योंकि जाहिर तौर पर हमें इसकी परवाह है। हम सच्चाई जानना चाहते हैं। जब हमारी सेना से गलतियां होती हैं, तो वे उनसे सीखती हैं, ताकि भविष्य में सुधार किया जा सके।

यहां यह भी बता दें कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने भी पुष्टि की थी कि अमेरिकी सेना इन मीडिया रिपोर्ट्स की पड़ताल कर रही है। अमेरिका ने अब तक यह स्वीकार नहीं किया है कि उसकी सेनाओं ने शादी समारोह पर हमला किया था। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना से जुड़े हालात की जांच जारी है।

ईरान ने अमेरिका को ठहराया था जिम्मेदार

इससे पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर अहमद वाहिदी ने शादी समारोह में मारे गए लोगों की मौत का बदला लेने की कसम खाई थी। वाहिदी ने सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अपने बयान में कहा था, 'शहीदों का पवित्र रक्त व्यर्थ नहीं जाएगा। हम निश्चित तौर पर उनका बदला लेंगे।' बता दें कि अमेरिकी द्वारा यह हमला मंगलवार रात दक्षिणी ईरान के एक तटीय शहर में हुआ था, जो होर्मुज स्ट्रेट के निकट है।

अमेरिका ने फिर क्यों किया हमला?

अमेरिका ने बीते मंगलवार को हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया था कि तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों और इलाके में मौजूद अमेरिकी सैनिकों पर हमला करने की कोशिश की थी। इसके बाद अमेरिका की तरफ से ईरान पर ये हमले किए गए।