
horoscope
कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं. चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार Friday, 05 नवंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 05 November 2021 आज का मेष राशिफल
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं।पारिवारिक विवाद आपसी समझ से हल होगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सामाजिक मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
Taurus Daily Horoscope 05 November 2021 आज का वृषभ राशिफल
व्यापारिक नए अनुबंध हो सकते हैं। परिजनों के साथ यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर परिवार में सम्मान वृद्धि होगी। उद्योग में नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।
Gemini Daily Horoscope 05 November 2021 आज का मिथुन राशिफल
आत्मविश्वास की अधिकता से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। कार्य करने के तरीक़े बदलने से आगे बढ़ेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
Cancer Daily Horoscope 05 November 2021 आज का कर्क राशिफल
संतान को लेकर मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। व्यापार में शत्रु सक्रिय होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।
Leo Daily Horoscope 05 November 2021 आज का सिंह राशिफल
अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी से कार्य करें। जीवन में बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, अन्यथा ये आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है।
Virgo Daily Horoscope 05 November 2021 आज का कन्या राशिफल
जान जोखिम के कार्यों से दूर रहे। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें।सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहे। संचित धन का उपयोग होगा, संतान सुख की प्राप्ति सम्भव है।
Libra Daily Horoscope 05 November 2021 आज का तुला राशिफल
जीवन में कई रंग हैं, अत: इसमें उतार चडाव आते हैं आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुसकान आप के साथ ही कई अन्य लोगों का भी होगा। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
Scorpio Daily Horoscope 05 November 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
नौकरी व्यवसाय में भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना के बीच नई मशीनरी का प्रयोग लाभ देगा।
Sagittarius Daily Horoscope 05 November 2021 आज का धनु राशिफल
विवाह योग्य जातकों को परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ क़े योग हैं। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। परिज़नों क़े प्रति कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं।
Capricorn Daily Horoscope 05 November 2021 आज का मकर राशिफल
व्यस्तता की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे, अपने काम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य करना सीखें। नौकरी में जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। कार्य विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।
Aquarius Daily Horoscope 05 November 2021 आज का कुंभ राशिफल
जीवन में बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलते हुए दूसरों को गलती निकालना बंद करें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। तेल तिलहन और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।
Pisces Daily Horoscope 05 November 2021 आज का मीन राशिफल
केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों का भी पूर्ण वहन करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में बदलाव के योग के बीच आर्थिक लाभ होगा।
Published on:
04 Nov 2021 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
