4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 11 दिसंबर 2018: आज इन 2 राशियों की किस्मत देगी आज साथ, मिलेगा भगवान शिव का साथ

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 10, 2018

rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है।

वृषभ राशि: व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते है। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा।

मिथुन राशि: दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधी है। जो बित गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि: जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते है। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा के योग है जो लाभकारी सिद्ध होंगे।

सिंह राशि: शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें सही समय का इंजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि: स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। अपनी बात को ना सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें, माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। शांत रहें।

तुला राशि: पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव है।

वृश्चिक राशि: कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते है। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं।

धनु राशि: नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें लाभ होगा। निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

मकर राशि: जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे, समाज में कुछ लोग ऐसे भी है जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

कुंभ राशि: अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो इसके लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।

मीन राशि: आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है। सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग