scriptआज का राशिफल 15 मार्च 2019: बड़े सौदों के लिए बेहद खास है ये समय, इस तरह उठाएं कदम | aaj ka rashifal 15 March 2019 rashi aaj ka vrishabh rashi rashifal | Patrika News

आज का राशिफल 15 मार्च 2019: बड़े सौदों के लिए बेहद खास है ये समय, इस तरह उठाएं कदम

locationभोपालPublished: Mar 14, 2019 06:27:50 pm

Submitted by:

Faiz

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास के अनुसार, मेष राशि के जातकों खास सलाह है कि, वो कम बोलें और अच्छा बोलें, क्योंकि आज कई स्त्रोतों से उन्हें धन लाभ हो सकता है। वृषभ राश‍ि के जातकों के लिए बड़े सौदे करने के लिए शुभ समय है। इन लोगों के लिए संपत्ति खरीदना लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं, मिथुन राश‍ि के जातकों को आज पसंदीदा भोजन मिलेगा, ये लोग आज आनंदमयी मेहसूस करेंगे। कर्क राश‍ि के लोगों केरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा, लेकिन उन्हें ये जानना बेहद आवश्यक है कि धन प्राप्ति सुगमता से होगी। आइये विस्तार से जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल।

राशिफल दिनांक 15 मार्च: यहां पढ़ें व‍िस्‍तार से…।

1. मेष राश‍िफल/Aries Horoscope Today: कम बोलें अच्छा बोलें। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

2. वृषभ राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

3. मिथुन राश‍िफल/Gemini Horoscope Today: आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

4. कर्क राश‍िफल/Cancer Horoscope Today: दिन की शुरुवात में आलस की अधिकता रहेगी। केरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

5. सिंह राश‍िफल/Leo Horoscope Today: आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्ग जनो को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

6. कन्या राश‍िफल/Virgo Horoscope Today: व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

7. तुला राश‍िफल/Libra Horoscope Today: अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंभ होगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।

8. वृश्चिक राश‍िफल/Scorpio Horoscope Today: अपनी बातों से लोगो का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

9. धनु राश‍िफल/Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

10. मकर राश‍िफल/Capricorn Horoscope Today: न चाहते हुवे भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।

11. कुंभ राश‍िफल/Aquarius Horoscope Today: आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी।झूठ बोलने से बचे।माता के स्वास्थ में कमी आएगी।

12. मीन राश‍िफल/Pisces Horoscope Today: बोलने से पहले सोचे। आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के चलते तनाव संभव है। बिजली के उपकरण खरीदने में धन खर्च होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो